Advertisement

Jhansi News: 'प्रेमी संग मिलकर कमरे में की मारपीट'... 'प्रेमी में गले में डालूंगी जयमाला'... पति ने परेशान होकर खाया जहर

पत्नी की बातों से परेशान पति ने अपना जीवन जहर खाकर खत्म कर लिया. जहर खाने से पहले उसने दो वीडियो भी रिकॉर्ड किए जिसमें उसने आप आपबीती बताई.

मृतक जितेंद्र
प्रमोद कुमार गौतम
  • झांसी,
  • 25 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:32 AM IST

यूपी के झांसी में एक शख्स ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. उसने अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया है. मरने से पहले का उसका वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने कहा कि 'पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड ने मुझे कमरे में बंद करके बुरी तरह पीटा. पत्नी कह रही है कि मुझे नहीं रखेगी और बॉयफ्रेंड के साथ जयमाला डालेंगी. इसलिए मैंने जहर खा लिया.' पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

मृतक का नाम करीब 45 वर्षीय जितेन्द अहिरवार था. वह झांसी जनपद में मोंठ थानान्तर्गत ग्राम पावई का रहने वाला था. उसकी शादी रामकुमारी नाम की महिला से हुई थी. उनके दो बेटे और एक बेटी है. बड़ा बेटा कपिल बोल नहीं पाता. छोटे बेटे आशीष और नीलम की शादी हो चुकी थी. लगभग 3 साल पहले आशीष की मौत हो गई थी. इसके बाद जितेंद्र अपनी पत्नी, बेटा और बहू के साथ झांसी में पंचवटी कॉलोनी में किराए से रहने लगे. यहां पर जितेंद्र प्राइवेट काम करता था. गांव में लगभग ढाई बीघा खेती है. इसलिए कभी-कभार गांव भी आता-जाता रहता था.

चचेरे भतीजे ने खोली पूरी पोल

जितेंद्र के चचेरे भतीजे का कहना है कि चाचा जितेंद्र अपने परिवार के साथ झांसी में रहते थे. यहां पर एक युवक का घर पर आना जाना था. इसलिए चाची की उससे दोस्ती हो गई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई. जब चाचा को इसका पता चला तो विवाद होने लगा. तो
विवाद बढ़ने पर चाची और उनके प्रेमी ने चाचा को कमरे में बंद करके मारपीट की. इससे चाचा दुखी हो गए. 

बुधवार को वह गांव पावई आए और जहर खा लिया. तबीयत बिगड़ने पर हम लोगों पहुंचे तो चाचा ने ही चाची के अफेयर और दुखी होकर जहर खाने की बात बताई. तब हम लोगों ने पुलिस को बुलाया. पुलिस के सामने चाचा ने वीडिये में बताया कि मेरी पत्नी का किसी युवक के साथ अफेयर चल रहा है. वो हमारी बात नहीं मानती है. शराब पीकर मेरे साथ मारपीट की. तब घर आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली. प्रदीप का नाम लिया है.

जहर खाने से पहले के हैं दो वीडियो

जितेंद्र के मरने से पहले के दो वीडियो सामने आए. 20 सेकेंड के वीडियो में जितेंद्र जमीन पर गिरा पड़ा है और उल्टी कर रहा है. कह रहा है कि ये प्रदीप को रखे है. कहती है तू मर जा, मैं प्रदीप के साथ जयमाला डालूंगी. टेंशन में हमने दवा पी है. जबकि दूसरा वीडियो 1.27 मिनट का है. जिसमें जितेंद्र कहता है प्रदीप और रामकुमारी ने मुझे कमरा में बंद करके मारा है. कंधे में काटा है. वो कह रही थी कि पीताबंरा माई मंदिर में हम जयमाला डलवाने जा रहे हैं. जब पत्नी ने कहा कि हम तुम्हें नहीं रखेंगे, प्रदीप के साथ जयमाला डालेंगे. तब मैंने जहर खा लिया.

क्या कहना है पुलिस का?

मोठ थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जितेंद्र का पत्नी से विवाद हो गया था. इस वजह से उसने जहर खा लिया. मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. झांसी में पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है. तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement