Advertisement

वाह मोहब्बत हो तो ऐसी...जज पत्नी ने आईपीएस पति के साथ नौकरी करने के लिए सीखी अलग भाषा, आंध्र प्रदेश न्यायिक सेवा में मिला चौथा स्थान

जब निकिता और तुहिन की शादी हुई तो निकिता हरदोई में तैनात थी, वहीं तुहिन आंध्र प्रदेश में. क्योंकि तुहिन एक आईपीएस अधिकारी हैं और उनका कैडर बदलना संभव नहीं था. इस वजह से निकिता ने पहले तेलुगु भाषा सीखी, फिर आंध्र प्रदेश न्यायिक सेवा के लिए आवेदन किया.

जज पत्नी ने आईपीएस पति के साथ नौकरी करने के लिए सीखी अलग भाषा
gnttv.com
  • हरदोई,
  • 06 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 4:31 PM IST
  • पति के लिए सीखी तेलगु
  • पहली बार में आंध्र प्रदेश न्यायिक सेवा मे मिला चौथा स्थान

इच्छाशक्ति और लगन से सब कुछ मुमकिन है. अगर आपमें कुछ करने का जज्बा हो तो हर राह आसान हो जाती है.  इस बात को सच कर दिखाया है हरदोई में सिविल जज निकिता सेंगर ने, जिन्होंने अपने पति के साथ नौकरी करने के लिए न्यायिक सेवा छोड़कर एक अलग भाषा सीखी. 

पति के लिए सीखी तेलगु
निकिता ने अपनी तैनाती के लिए न्यायिक सेवा छोड़कर तेलुगु भाषा सीखी. फिर आंध्र प्रदेश न्यायिक सेवा में चौथा स्थान पाकर पति के साथ नौकरी करने की राह आसान कर दी. जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा 2018 बैच की सिविल जज निकिता सेंगर हरदोई में तैनात हैं. हालांकि उनकी शादी 2021 में तुहिन सिन्हा से हुई थी. तुहिन सिन्हा आंध्र प्रदेश में आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि उनकी पत्नी निकिता हरदोई में सिविल जज थीं. दोनों की लव मैरिज थी और दोनों ने ही लॉ कॉलेज पुणे से पढ़ाई की थी.

पहली बार में आंध्र प्रदेश न्यायिक सेवा मे मिला चौथा स्थान
जब निकिता और तुहिन की शादी हुई तो निकिता हरदोई में तैनात थी, वहीं तुहिन आंध्र प्रदेश में. क्योंकि तुहिन एक आईपीएस अधिकारी हैं और उनका कैडर बदलना संभव नहीं था. इस वजह से निकिता ने पहले तेलुगु भाषा सीखी, फिर आंध्र प्रदेश न्यायिक सेवा के लिए आवेदन किया. पहले ही प्रयास में निकिता को चौथा स्थान मिला. जिसके बाद वो आंध्र प्रदेश में न्यायिक अधिकारी बन गईं. अब निकिता उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा से त्यागपत्र देकर आंध्र प्रदेश में जज के रूप में सेवाएं देंगी.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement