केतन अग्रवाल ने सिया गोयल को दिया प्री-बर्थडे सरप्राइज, रिटर्न गिफ्ट में मिली दर्दनाक मौत...पढ़िए प्यार में धोखे की A To Z स्टोरी

जांच में पुलिस को पता लगा कि सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी के बीच 1 जनवरी से जून के बीच 2004 फोन कॉल हुए थे. जनवरी वो समय है, जब सिया की केतन से शादी तय हो रही थी.

Ketan Agrawal
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:43 AM IST
  • लग्जरी रिसॉर्ट में बर्थडे का प्लान
  • प्यार में धोखे की A To Z स्टोरी

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मौत मामले में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. जिस कहानी की शुरुआत एक रोमांटिक सरप्राइज से हुई थी, वह अब एक सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री में बदल चुकी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल को जन्मदिन से पहले खास सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में केतन ने सिया की आंखों पर पट्टी बांध रखी है. वह उसे लोहागढ़ किले की एक खूबसूरत जगह पर लेकर जाते हैं, जहां पहले से फूल, केक, गुब्बारे और रोमांटिक सजावट की गई थी. जैसे ही सिया की आंखों से पट्टी हटती है, वह खुश होकर केतन को गले लगा लेती है. वीडियो में केतन कहते सुनाई देते हैं, 'हैप्पी बर्थडे माय लव... तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकता हूं.'

कुछ घंटों बाद बदल गई पूरी कहानी
इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसलिए भी हैरान हैं क्योंकि इसी सरप्राइज के कुछ घंटों बाद केतन की मौत हो गई. शुरुआत में बताया गया कि फोटो खींचने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह 350 फीट गहरी खाई में गिर गया. परिवार और दोस्तों ने भी इसे एक दुखद हादसा माना. लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कहानी का दूसरा चेहरा सामने आने लगा. पुलिस को संदेह हुआ कि यह कोई साधारण दुर्घटना नहीं थी. जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिन्होंने पूरे मामले को हत्या की दिशा में मोड़ दिया.

इंस्टाग्राम स्टोरी ने भी खड़े किए सवाल
केतन की मौत की खबर सामने आने के बाद सिया गोयल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक स्टोरी पोस्ट की. उसमें उसने लिखा कि, 'तुमने मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़ दिया. जब हम शादी करने वाले थे, तब तुम मुझे छोड़कर चले गए. मैं तुमसे इतना प्यार करती थी, फिर तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया?'

पहली नजर में यह पोस्ट किसी टूटे हुए दिल की पुकार लग रही थी. लेकिन बाद में जब पुलिस ने सिया को मामले में आरोपी बनाया, तो सोशल मीडिया पर लोग इसे सोनम रघुवंशी केस से जोड़कर देख रहे हैं.

 

सगाई, शादी की तैयारी और छिपा हुआ एक राज
केतन और सिया की शादी नवंबर में होने वाली थी. परिवारों ने रिश्ते को मंजूरी दे दी थी और शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं. लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि सिया कथित तौर पर चेतन चौधरी से प्रेम करती थी. जांच एजेंसियों का दावा है कि सिया और चेतन चौधरी के बीच नजदीकियां थीं और केतन उनके रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा बन गया था. इसी वजह से कथित तौर पर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई.

हादसा या सुनियोजित हत्या?
पुलिस का दावा है कि यह एक सुनियोजित हत्या का मामला है, जबकि बचाव पक्ष अब भी इसे दुर्घटना बता रहा है. जांच में पुलिस को पता लगा कि सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी के बीच 1 जनवरी से जून के बीच 2004 फोन कॉल हुए थे. जनवरी वो समय है, जब सिया की केतन से शादी तय हो रही थी. 19 फरवरी को दोनों का रोका हुआ था और 25 नवंबर को शादी तय हुई. इस बीच 6 महीने के अंतराल पर सिया और चेतन के बीच कुल 238 घंटे तक बात हुई थी. पुलिस का शक यहीं से गहरा हुआ. जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से कुछ दिन पहले भी केतन को उसी किले पर ले जाया गया था. परिवार का आरोप है कि तब भी उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह बच गया था.

 

Read more!

RECOMMENDED