महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की मुश्किलें बढ़ीं, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने भेजा नोटिस... उम्र की होगी जांच

वायरल गर्ल मोनालिसा-फरमान को राष्ट्रीय मानव आयोग का नोटिस जारी किया गया है. अब मोनालिसा की उम्र की जांच होगी.

Monalisa Farman Khan Family
gnttv.com
  • खरगोन ,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:09 PM IST

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले और फरमान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, दिल्ली ने खरगोन एसपी रविंद्र वर्मा को नोटिस जारी कर मोनालिसा की उम्र की जांच के आदेश दिए हैं. यह कदम मोनालिसा और फरमान की शादी में मोनालिसाके नाबालिग होने की शिकायत मिलने के बाद उठाया गया है. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

दरअसल, खरगोन एसपी रविंद्र वर्मा का कहना है कि आयोग से प्राप्त नोटिस के आधार पर मामले की जांच की जाएगी. शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने स्पष्ट किया कि जो तथ्य जांच में सामने आएंगे, उसके अनुसार संबंधित कदम उठाए जाएंगे. साथ ही राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने मध्यप्रदेश और केरल के मुख्य सचिवों और डीजीपी को भी निर्देश दिए हैं कि वे जांच में सहयोग और समन्वय सुनिश्चित करें. आयोग ने स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पक्षों से तथ्य जुटाए जाएंगे.

शिकायत में लगाए गए आरोप
मोनालिसा-फरमान की शादी को लेकर मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले और मां लता भोंसले ने नाबालिग होने के आरोप लगाए थे. इसके अलावा, मोनालिसा की फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी मोनालिसा के नाबालिग होने का दावा किया था. मीडिया और समाज के लोगों ने भी फरमान पर मोनालिसा के साथ धोखे से शादी करने का आरोप लगाया था.

मोनालिसा की उम्र का प्रमाण जरूरी
खरगोन जिला मुख्यालय से लगभग 65 किमी दूर महेश्वर के रहने वाली मोनालिसा और फरमान को अब मोनालिसा की उम्र का प्रमाण पेश करना होगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस मामले से जुड़े सभी पक्ष अब राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के आदेशों और जांच प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं, और यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है.

रपोर्टर: उमेश रेवलिया

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED