Advertisement

फेसबुक पर शुरू हुआ ऐसा जाल कि पुलिस भी रह गई हैरान, 6000 km घूमने के बाद बंद कमरे में खुला खौफनाक राज

सोशल मीडिया आज जहां लोगों को जोड़ने का काम करता है, वहीं कई बार ठगी और अपराध की नई चालें भी इसी प्लेटफॉर्म से शुरू हो जाती हैं. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें फेसबुक पर शुरू हुआ एक जाल इतना पेचीदा निकला कि पुलिस को 6,000 किलोमीटर तक घूमकर उसकी परतें खोलनी पड़ीं. मामला खुलने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई.

आरोपी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:58 PM IST

इंदौर की लसूडिया पुलिस के सामने एक ऐसा केस आया, जिसे सुलझाने में टीम को 6 हजार किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करनी पड़ी. यह मामला एक ऐसी महिला और उसके दो बच्चों का था, जो करीब एक महीने पहले अचानक लापता हो गए थे. पति की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की गई और पुलिस ने जांच शुरू की.

फेसबुक से फिर शुरू हुई पुरानी जान-पहचान
जांच में पुलिस को पता चला कि महिला की फेसबुक पर फिर से बातचीत बिहार के बनवारीपुर निवासी विनय कुमार से शुरू हुई थी. विनय पहले महिला का पड़ोसी रह चुका था. इसी पुरानी पहचान का फायदा उठाकर उसने महिला को अपने झांसे में लिया और बच्चों के साथ इंदौर से लेकर फरार हो गया.

तीन बार बिहार, फिर रास्ता बदलकर महाराष्ट्र
लसूडिया पुलिस के लिए यह केस आसान नहीं था. आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, जिससे पता लगाना मुश्किल हो गया. पुलिस की टीम एक बार नहीं बल्कि तीन बार बिहार गई. हर बार खाली हाथ लौटना पड़ा, क्योंकि आरोपी हर शहर बदल दे रहा था. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिशा बदली और महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंची.

कोल्हापुर में मिली सफलता, महिला और बच्चे सुरक्षित बरामद
काफी कोशिशों के बाद पुलिस को कोल्हापुर में बड़ी सफलता मिली. यहां से महिला और उसके दो बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी विनय कुमार को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया.

महिला को शहर-शहर ले जाकर बंधक बनाकर रखा गया
जांच में सामने आया कि आरोपी विनय महिला को अलग-अलग शहरों में ले जाकर बंधक बनाए हुए था. महिला के बयान के अनुसार, आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था. पहले यह केस केवल गुमशुदगी की धारा के तहत दर्ज था, लेकिन महिला के मिलने और बयान आने के बाद अब इसमें दुष्कर्म सहित कई गंभीर धाराएं जोड़ दी गई हैं. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

(रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार शर्मा)

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement