Advertisement

Fuel Price Hike May 2026: चौथी बार में सेंचुरी के पार हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम... 10 दिनों में ग्राहक को लगा बड़ा झटका, जानें आपके यहां कितना महंगा फ्यूल

Fuel Price Hike on 25 May 2026 वैश्विक संकट के बीच भारत में लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा देखने को मिल रहा है. केवल मई के महीने में ही पेट्रोल के बढ़ते दाम ने देश में शतक लगा दिया है, वहीं जानकारों का कहना है कि ऐसे ही महंगाई बढ़ती रही तो डीजल भी 100 रुपए के पार जा सकता है. 1 ही महीने में ये चौथी बढ़ी हुई कीमत है, जिससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ रहा है.

Fuel Price Hike on 25 May 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:26 AM IST

महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है. बीते 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद कई शहरों में ईंधन के दाम फिर से 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं. वहीं दामों के लगातार बढ़ रही कीमतों का सीधा असर अब आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है. रोजाना ऑफिस जाने वाले लोग हों या माल ढुलाई का काम, हर वर्ग पर इसका असर साफ दिखाई देने लगा है. जिस कारण रोजमर्रा की चीजों के दाम में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. 

10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम
तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा किया है. ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल करीब 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है. इससे पहले भी मई महीने में कई बार कीमतें बढ़ाई जा चुकी हैं. लगातार हो रही बढ़ोतरी से ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है.

बड़े शहरों में क्या हैं नए रेट?
ताजा बढ़ोतरी के बाद देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं-

दिल्ली : पेट्रोल लगभग 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर
मुंबई : पेट्रोल करीब 111.21 रुपए के पार, डीजल 97.83 रुपए से अधिक
कोलकाता : पेट्रोल 113.51 रुपए के आसपास, डीजल 99.82 रुपए के करीब
चेन्नई : पेट्रोल 107 रुपए से ज्यादा, डीजल 96 रुपए के आसपास

शहरों के हिसाब से टैक्स और वैट अलग होने के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है.

क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
जानकारों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और ईरान से जुड़े तनाव की वजह से भारत में तेल कंपनियों की लागत बढ़ी है. इसी वजह से कंपनियां धीरे-धीरे खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं. बताया जा रहा है कि अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे, तो आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है.

आम आदमी की बढ़ी चिंता
लगातार बढ़ती कीमतों ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है. लोग अब गैर-जरूरी यात्रा कम करने और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सिर्फ वाहन चलाने का खर्च नहीं बढ़ता, बल्कि इसका असर खाने-पीने के सामान और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर भी साफ देखने को मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement