scorecardresearch

अरविंद केजरीवाल ने जारी किया वीडियो.. पोस्ट में बोले, सभी CM से अपील NEET री-एग्जाम के दिन विद्यार्थियों को मिले फ्री बस सेवा

नीट के पेपर के दिन विद्याथियों के लिए पंजाब, हरियाणा और बिहार में फ्री बस सेवा होगी. अरविंद केजरीवाल ने इसी को देखते हुए देश की अन्य सरकारों से भी आग्रह किया है कि वह विद्यार्थियों के लिए उस दिन फ्री बस सेवा कर दें.

Arvind Kejriwal Arvind Kejriwal

नीट यूजी री-एग्जाम 21 जून को होने वाला है और परीक्षा से पहले लाखों छात्र फिर से तैयारी में जुट गए हैं. लेकिन पढ़ाई के दबाव के साथ-साथ अब सेंटर तक पहुंचना और खर्च को लेकर भी छात्रों की चिंता बढ़ती जा रही है. कई परिवारों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए लंबा सफर करना पड़ सकता है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है.

इसी बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि नीट री-एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाए. उनका कहना है कि छात्र और उनके परिवार पहले ही मानसिक और आर्थिक दबाव से गुजर रहे हैं, ऐसे में यात्रा का अतिरिक्त खर्च उनकी परेशानी और बढ़ा सकता है.

छात्रों की सुविधा के लिए राज्यों से की अपील
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए सफर को आसान बनाना चाहिए. उन्होंने राज्यों से अपील की कि वे छात्रों के सफर को आसान बनाने के लिए मुफ्त बस सुविधा शुरू करें.

उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि वह सभी राज्यों की सरकारों व पार्टियों से हाथ जोड़कर अपील करते हैं कि नीट के पेपर वाले दिन छात्रों के लिए राज्यों में बस सेवा को छा फ्री कर दिया जाए. उन्होंने कहा कि पहले उनकी सरकान ने पंजाब में फ्री बस सेवा का ऐलान किया था. जिसके बाद बिहार और हरियाणा की सरकार ने नीट उम्मीदवारों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा कर दी है. साथ ही उन्होंने विद्याथियों को परीक्षा के लिए बेस्ट ऑफ लक भी कहा.

22 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा
इस साल नीट यूजी री-एग्जाम में करीब 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होने वाले हैं. इतने बड़े स्तर पर परीक्षा आयोजित करना अपने आप में बड़ी चुनौती माना जा रहा है. ऐसे में छात्रों और अभिभावकों की चिंता भी बढ़ी हुई है.