बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनके फैंस को भी बड़ा तोहफा मिला है. दरअसल, माधुरी की आने वाली फिल्म 'मां बहन' के निर्माताओं ने फिल्म का एक खास टीजर जारी किया है. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है, जिससे दर्शकों का इंतजार और दिलचस्प हो गया है.
कॉमेडी अंदाज में दिखेंगी माधुरी और तृप्ति
फिल्म 'मां बहन' को लेकर लंबे समय से चर्चा बनी हुई थी. खास बात यह है कि इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी एक साथ नजर आने वाली हैं. दोनों की जोड़ी को लेकर पहले से ही लोगों के बीच उत्सुकता थी और अब टीजर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है, जिसमें दर्शकों को हंसी-मजाक के साथ अलग तरह का मनोरंजन देखने को मिल सकता है. हालांकि टीजर में ज्यादा कहानी नहीं दिखाई गई है, लेकिन इसमें फिल्म की झलक ने लोगों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है.
टीजर ने बढ़ाई फिल्म को लेकर दिलचस्पी
निर्माताओं की ओर से जारी किए गए टीजर ने सोशल मीडिया पर आते ही लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया. फैंस माधुरी दीक्षित को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. वहीं तृप्ति डिमरी के साथ उनकी केमिस्ट्री कैसी होगी, इसे लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. टीजर में फिल्म आने वाले फिल्म को हल्की-फुल्की मजेदार दिखाने की कोशिश की गई है, जिससे यह साफ हो रहा है कि दर्शकों को एक एंटरटेनिंग फिल्म देखने को मिल सकती है.
रिलीज डेट से बढ़ा फैंस का उत्साह
फिल्म की रिलीज तारीख सामने आने के बाद अब फैंस बेसब्री से इसके सिनेमाघरों में आने का इंतजार कर रहे हैं. जन्मदिन के मौके पर फिल्म से जुड़ा यह अपडेट माधुरी दीक्षित के चाहने वालों के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं माना जा रहा. अब देखना दिलचस्प होगा कि 'मां बहन' दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है और कॉमेडी के इस नए अंदाज में माधुरी और तृप्ति की जोड़ी कितना कमाल दिखाती है.
ये भी पढ़ें