mouni roy and suraj nambiar divorce rumours
mouni roy and suraj nambiar divorce rumours
टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री Mouni Roy और बिजनेसमैन Suraj Nambiar ने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा फैसला लिया है. शादी के चार साल बाद दोनों ने अलग होने की घोषणा कर दी है. इस खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है. मौनी और सूरज ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. दोनों ने अपने बयान में कहा कि वे आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं और इस समय अपनी निजी जिंदगी को शांतिपूर्वक संभालना चाहते हैं. उन्होंने मीडिया और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की.
बयान में कही ये बात
मौनी और सूरज ने कहा कि पिछले कुछ समय से उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही थीं. बयान में उन्होंने साफ कहा कि उनके रिश्ते को लेकर झूठी कहानियां बनाई जा रही हैं, जो सच नहीं हैं. उन्होंने लिखा कि, 'काफी सोच-विचार करने के बाद दोनों ने अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला लिया है. हालांकि, दोनों के बीच सम्मान और दोस्ती आगे भी बनी रहेगी.'
दुबई में शुरू हुई थी लव स्टोरी
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात साल 2018 में दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुई थी. उस समय सूरज को यह भी नहीं पता था कि मौनी टीवी की बड़ी स्टार हैं. धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया. मौनी अक्सर दुबई जाती थीं और इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए. कोविड-19 लॉकडाउन के समय उनका रिश्ता और मजबूत हो गया था.
गोवा में हुई थी ग्रैंड वेडिंग
कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मौनी और सूरज ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी की थी. उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी. शादी में बंगाली और मलयालम दोनों रीति-रिवाजों को निभाया गया था. परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.
रिश्ते को लेकर क्या बोली थीं मौनी
एक इंटरव्यू में मौनी रॉय ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह पुराने जमाने वाले प्यार में विश्वास करती हैं. उन्होंने बताया था कि उन्हें चिट्ठियां लिखना और घंटों फोन पर बातें करना बेहद पसंद है. मौनी ने कहा था कि सूरज और उनके बीच सब कुछ बहुत ही स्वाभाविक तरीके से हुआ था और दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते थे.
ये भी पढ़ें: