Advertisement

मलेशिया के प्रधानमंत्री का दिखा अनोखा अंदाज, अनवर इब्राहिम ने गाया किशोर कुमार का गीत... 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत...'

BRICS की अहम बैठकों के बीच अनवर इब्राहिम का हिंदी गाना गाने वाला वीडियो अब चर्चा में है. पॉलिटिकल मंच से अलग उनका यह अंदाज भारत और मलेशिया के बीच कलचर के जुड़ाव की एक खूबसूरत झलक भी दिखाता है.

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम गीत गाते हुए
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:41 AM IST

भारत में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मलेन के बीच मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम अलग चर्चाओं में आए हैं. यहां उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला. दिल्ली में ठहरे अनवर इब्राहिम ने मशहूर हिंदी फिल्म का गाना गाया. हिंदी में गाए गाने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह किशोर कुमार के गाने 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत' गा रहे हैं.

पियानो के साथ गुनगुनाया हिंदी गाना

वीडियो में अनवर इब्राहिम एक पियानो के पास खड़े होकर गाना गा रहे हैं, जबकि बजाने म्यूजिशियन पियानो बजाता दिखाई दे रहा है. इस दौरान वह हिंदी गाने के साथ सुर मिलाते नजर आए. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कितने प्यारे अंदाज में गीत को गा रहे हैं. बेशक वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में एक अलग पोजिशन से आएं हैं लेकिन यह उनका एक मोमेंट बन गया है.

अनवर इब्राहिम को भारतीय संगीत और हिंदी गानों में काफी दिलचस्पी है. यही वजह है कि जब उन्हें खाली समय में गाना गाने का मौका मिला तो उन्होंने किशोर कुमार के लोकप्रिय गीत को चुना. उनका यह वीडियो सामने आने के बाद लोग भी उनके इस अंदाज को पसंद कर रहे हैं.

भारत दौरे पर हैं अनवर इब्राहिम

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. इस बार BRICS सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा है. दो दिवसीय सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है. इसमें BRICS देशों के नेताओं के साथ पार्टनर देशों और दूसरे आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं.

PM मोदी से भी हुई मुलाकात

BRICS Summit के दौरान अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की. बातचीत के दौरान उन्होंने पीएम मोदी की पॉपुलेरिटी का भी जिक्र किया. उन्होंने अपने फोन पर आ रहे मैसेज दिखाते हुए पीएम मोदी से कहा कि वह काफी लोकप्रिय हैं. दोनों नेताओं के बीच भारत और मलेशिया के रिश्तों को मजबूत करने और कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी बातचीत हुई.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement