Advertisement

मोनालिसा हुई लापता! पति का वीडियो वायरल... मां ने कहा- फरमान ने किया गायब

मोनालिसा के पति फरमान ने दावा किया है कि मोनालिसा भाग गई है, वहीं दूसरी ओर लड़की के परिवार ने उसे गायब किए जाने का आरोप लगाया है. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

आरोपी पति फरमान ने वीडियो डाल मांगी मदद.(Photo:ITG)
gnttv.com
  • खरगोन ,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:53 PM IST

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के पर्यटन स्थल महेश्वर की चर्चित वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर नया विवाद सामने आया है. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने पूरे मामले को और सनसनीखेज बना दिया है. जहां एक ओर पति फरमान ने दावा किया है कि मोनालिसा भाग गई है, वहीं दूसरी ओर लड़की के परिवार ने उसे गायब किए जाने का आरोप लगाया है. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 65 किमी दूर महेश्वर में यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. फरमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि वह अजमेर और पुष्कर में मोनालिसा को खोजने गया था, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. उसने यह भी कहा कि अब वह जोधपुर जा रहा है और लोगों से मदद की अपील की है.

मोनालिसा हुई फरार
इस वीडियो के वायरल होते ही महेश्वर में फिर से हलचल मच गई. मोनालिसा की मां लताबाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को फरमान ने ही गायब किया है. उन्होंने बताया कि 15 से 20 दिन पहले थोड़ी बातचीत कराई गई थी, उसके बाद से न तो बेटी से संपर्क हो पा रहा है और न ही फरमान कोई जानकारी दे रहा है. परिवार के अन्य सदस्यों का भी कहना है कि मोनालिसा से थोड़ी देर बात कराई जाती थी और फिर उसका मोबाइल छीन लिया जाता था. इससे पहले भी यह आशंका जताई जा रही थी कि शादी एक साजिश के तहत की गई है.

नाबालिग है मोनालिसा
इस बीच राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के हस्तक्षेप के बाद मोनालिसा की उम्र से जुड़ा मामला सामने आया, जिसके आधार पर फरमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. हालांकि मामला तीन राज्यों से जुड़ा होने के बावजूद पुलिस की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है. स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी देने से बचते हुए वरिष्ठ अधिकारियों पर जिम्मेदारी डाल दी है. वहीं, एसपी स्तर पर भी कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है. इससे पूरे मामले में रहस्य और गहरा गया है.

रिपोर्टर: उमेश रेवलिया

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement