Advertisement

LPG Crisis: 14 को शादी लेकिन दो दिन पहले मैरिज हॉल ऑनर ने किए हाथ खड़े, बोला करें सिलेंडर का इंतजाम.. लड़की के पिता पर आई आफत

LPG Crisis का परिणाम अब नासिक के शादी के मंडप तक पहुंच गया है. नासिक में LPG गैस सिलेंडर की कमी के कारण कई समारोहों में रुकावट आई है.

बेटी के पिता
gnttv.com
  • नासिक,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:03 AM IST

ईरान-इज़राइल युद्ध का परिणाम अब नासिक के शादी के मंडप तक पहुंच गया है. नासिक में LPG गैस सिलेंडर की कमी के कारण कई समारोहों में रुकावट आई है. सहारा के बेलसरे परिवार मे मेहंदी थी, स्टेज सजा है, लेकिन कुर्सियां खाली है, क्योंकी शहर का बेलसरे परिवार बड़ी मुश्किल में है. ऐसी मुश्किल जिससे केवल वो ही नहीं बल्कि पूरा देश परेशान हो रहा है.

किस मुश्किल में घिरा परिवार
खुशबू बेलसरे की शादी 14 मार्च को है और इसमें करीब दो हज़ार मेहमानों को बुलाया गया है. लेकिन, गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परिवार के सामने बड़ा सवाल यह है कि शादी का खाना कैसे बनाया जाए. इतना ही नहीं, जिस लॉन में शादी का प्रोग्राम होना है, उसके मालिक कैलाश गुप्ता ने भी परिवार से गैस सिलेंडर का इंतज़ाम खुद करने को कहा है, जिससे परिवार की चिंताएं और बढ़ गई हैं. साथ ही यह भी कहा गया है कि खाना तभी बन पाएगा जब मेन्यू बदला जाएगा. इस वजह से लॉन मालिक और बेलसरे परिवार के बीच गैस को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है.

क्या कहना है लड़की के पिता का?
खुशबू के पिता सुनील बेलसरे उनके रिश्तेदारों को मदद के लिए फोन कर रहे हैं. साथ ही गैस सप्लायर से भी बात की, लेकिन कोई फायदा नही हुआ. उन्होंने दावा किया की गैस ब्लैक मार्केट मे मिल रहा है, उनका कहना है की हम मुश्किल में तो है, लेकिन कुछ तो करेंगे, लेकिन जो गरीब लोग है उनका क्या? सरकार को ब्लैक मार्केटिंग वाले पर कारवाई करनी चाहिए.

वे कहते हैं कि हम शादी के कार्ड बांट चुके हैं. अब ऐसे में आखिरी समय में कैसे लोगों को मना करें. उनका कहना है कि अगर हमें पहले पता होता तो हम 50-100 लोगों में ही कार्यक्रम में ही पूरी कर लेते. साथ ही अब पूरे कार्यक्रम की तैयारी हो चुकी है, लेकिन लोगों को खाना कहां से खिलाएंगे.

वे कहते हैं कि मुझे ये समझ नहीं आ रहा कि खाने की व्यवस्था कैसे की जाए, क्योंकि यहां सिलेंडर की कमी है. यह जो मैरेज हॉल वाले आए हैं, वह भी कह रहे कि नामुनकिन है. परेशानी यह है कि मेहमानों को कैसे बोलें कि आप मत आइए, या मेहमान आधे भी नही कर सकते. हमने सब को इन्विटेशन कार्ड दिया है. अभी तुरंत शादी है, कैसे होगा इंतजाम. 

- प्रवीण ठाकरे की रिपोर्ट

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement