प्रेमी से शादी की जिद में नाबालिग प्रेमिका चढ़ी मोबाइल टावर पर, पुलिस ने समझाकर उतारा, मऊ में मचा हड़कंप

एक प्रेमिका के द्वारा अपने प्रेमी से शादी करने की जिद लिए ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ने का मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई.

Girlfriend climbed a mobile tower
gnttv.com
  • Mau ,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:28 PM IST

फिल्मों से लेकर वास्तविक जीवन में प्रेमिका से शादी करने के लिए हमने कई बार प्रेमियों को पानी की टंकी या फिर ऊंचे टावर पर चढ़ते देखा और सुना है लेकिन आज एक प्रेमिका के द्वारा अपने प्रेमी से शादी करने की जिद लिए ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ने का मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. जैसे ही इस बात की सूचना ग्रामीणों और लड़की के परिजनों को हुई टावर के नीचे बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई. जानकारी होने के बाद वहां पुलिस भी पहुंची और काफी समझाने और शादी करवाने का आश्वासन देने के बाद वह मोबाइल टावर से नीचे उतरी. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

दरअसल, मऊ जनपद के घोसी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लखनी मुबारकपुर में स्थित मोबाइल टावर पर पड़ोस के ही गांव मानिकपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की चढ़ गई. वह लखनी मुबारकपुर गांव के ही एक लड़के से प्रेम करती है, लेकिन दोनों के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नही थे. जिसके बाद नाराज प्रेमिका ने शादी करवाने का दबाव बनाने के लिए आज सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गई. सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने जब देखा कि एक लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ी है तो उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दिया. मौके पर पहुंची पुलिस से लड़की ने अपने प्रेमी को बुलाने को कहा. हालांकि प्रेमी या उसके परिजन तो वहां पर नहीं आये, लेकिन पुलिस द्वारा शादी करवाने का आश्वासन देने के बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद वह टावर से नीचे उतरी. लड़की के नीचे उतरने के बाद पुलिस उसे लेकर थाने लेकर गयी है और साथ ही लड़के और उसके परिजनों को भी थाने बुलवाया है. पुलिस दोनों से और उनके परिवार से बात कर रही है. अब देखना होगा कि इस पूरे मामले का पटाक्षेप किस तरह से होता है. पुलिस के अनुसार मिशन शक्ति की टीम के द्वारा लड़की की काउंसलिंग की जा रही है साथ ही पुलिस द्वारा लड़के की भी काउंसलिंग की जा रही है.

इस पूरे मामले को लेकर मऊ जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि, हमारे थाना क्षेत्र में एक घटना सामने आई है जिसमें एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर सुबह 6 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. उसको हम लोगों ने प्रयास करके समझा बुझाकर नीचे उतारा है. लड़की नाबालिग है और वह जिससे प्रेम करती है उसकी उम्र भी 18 साल है. मुझे लगता है कि हमारे जो युवा है उनकी काउंसलिंग की जरूरत है और उनको स्वस्थ वातावरण देने की जरूरत है. इस तरह की घटनाएं अक्सर हो रही हैं. बच्चों के माता-पिता को लगातार अपने बच्चों की काउंसलिंग करनी चाहिए. लड़के की भी हम लोगों ने काउंसलिंग की है और उसको भी समझाया बुझाया है.

रिपोर्टर: दुर्गा किंकर सिंह

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED