Advertisement

तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत, पिता बोले- बेटी बोझ नहीं -सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

एक रिटायर जज पिता ने अपनी बेटी के तलाक होने पर शोक मनाने के बजाय उसका स्वागत ढोल-नगाड़ों से किया और मिठाई बांटी साथी अपनी बेटी की तस्वीर लगी शर्ट भी पहनी जिस पर लिखा था 'आई लव माय डॉटर'. तो चलिए आपको बताते हैं कि पूरी कहानी क्या है.

बेटी की तलाक के बाद रिटायर्ड जज ने बजवाया ढोल-नगाड़े
gnttv.com
  • मेरठ ,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST

मेरठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें लोग ढोल नगाड़े पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं वही एक महिला के गले में हार भी डाला है. बताया जा रहा है कि महिला की पति से तलाक हुआ तो महिला के परिजनों ने ढोल नगाड़े बजाकर बेटी का स्वागत किया. मेरठ से दिल को छू लेने वाली खबर समाज की पुरानी सोच पर एक जोरदार प्रहार किया है. एक रिटायर जज पिता ने अपनी बेटी के तलाक होने पर शोक मनाने के बजाय उसका स्वागत ढोल-नगाड़ों से किया और मिठाई बांटी साथी अपनी बेटी की तस्वीर लगी शर्ट भी पहनी जिस पर लिखा था 'आई लव माय डॉटर'. तो चलिए आपको बताते हैं कि पूरी कहानी क्या है.

दरअसल, मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके के रहने वाले रिटायर जज की बेटी प्रतीक्षा का विवाह 2018 में शाहजहांपुर के रहने वाले मेजर गौरव अग्निहोत्री से धूमधाम से हुआ था. इन के एक बेटा भी हुआ, लेकिन ससुराल में प्रताड़ना और आपसी मनमुटाव के चलते रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया. लंबी कानूनी लड़ाई के बाद जब शनिवार यानी 4 अप्रैल, 2026 को कोर्ट से तलाक की मंजूरी मिली तो पिता ने अपनी बेटी को वापस घर लाने का अनोखा फैसला किया. आमतौर पर समाज में बेटी का तलाक होना एक 'कलंक' या 'दुख' की बात मानी जाती है, लेकिन इस पिता ने इसे अपनी बेटी की 'आजादी' और 'नई शुरुआत' के रूप में मनाया.

ढोल-नगाड़े से बेटी का स्वागत
पिता ने एक सफेद टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर बड़े अक्षरों में लिखा था, 'I Love My Bitiya.' जैसे ही बेटी अपनी कार से घर पहुंची, पिता ने ढोल-नगाड़े बजवाए. परिवार के सदस्यों ने नाचते हुए और फूल बरसाते हुए बेटी का स्वागत किया.

सोशल मीडिया वीडियो तेजी से वायरल
पिता का कहना है कि हम समाज को सूचना देना चाहते हैं की बेटी भी बेटे की तरह होती है. वह भी परिवार का सदस्य है उसको दुखी नहीं देखा जा सकता. जब 6 साल की शादी से वह दुखी है और घर पर भी बहुत दुखी आए तो मैं नहीं चाहता था की बेटी को दुख पहुंचे. सोशल मीडिया पर इस स्वागत की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग इस पिता की हिम्मत और सोच की सराहना कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement