scorecardresearch

गाजीपुर में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारियों का गैंग बेनकाब, व्यापारियों की सूझबूझ से वसूली करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश

गिरोह में एक महिला समेत करीब आठ लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है. व्यापारियों ने मौके पर तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया. इस बात की पुष्टि एसपी सिटी डॉ राकेश मिश्रा ने की है. इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

Fake Raid Gang Busted Fake Raid Gang Busted

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में इनकम टैक्स विभाग का नाम लेकर व्यापारियों से अवैध वसूली करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. शादियाबाद बाजार में व्यापारियों की सूझबूझ और एकजुटता से इस गैंग की साजिश नाकाम हो गई. आरोप है कि गिरोह के सदस्य खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर दुकानों पर फर्जी छापेमारी करते थे और कार्रवाई का डर दिखाकर व्यापारियों से मोटी रकम वसूलते थे. इस गिरोह में एक महिला समेत करीब आठ लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है. व्यापारियों ने मौके पर तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया. इस बात की पुष्टि एसपी सिटी डॉ राकेश मिश्रा ने की है. इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

बता दें कि, गाजीपुर के शादियाबाद और सैदपुर क्षेत्र के बाजारों में पिछले कई दिनों से व्यापारियों से अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं. बताया जा रहा है कि एक संगठित गिरोह खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर दुकानों पर कथित छापेमारी करता था और कार्रवाई का भय दिखाकर व्यापारियों से मोटी रकम ऐंठता था. मामले का खुलासा तब हुआ जब शादियाबाद बाजार में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष इकरामुल हक को व्यापारियों ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी.

व्यापारियों को डराने-धमकाने की कोशिश
जब उन्होंने तथाकथित अधिकारियों से बातचीत की तो उनके हाव भाव और कार्यशैली पर संदेह गहरा गया. इसके बाद बाजार के व्यापारी एकजुट हो गए और संदिग्ध लोगों को पकड़ने की कोशिश की. आरोप है कि गिरोह के सदस्य लग्जरी वाहन से व्यापारियों को डराने-धमकाने की कोशिश करते हुए मौके से भागने लगे, लेकिन व्यापारियों की सतर्कता के चलते गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ लिया गया. बताया जा रहा है कि इस गिरोह में करीब आठ लोग शामिल हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है.

मामले की जांच जारी
घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है. व्यापारियों ने शादियाबाद थाने में नामजद तहरीर देकर पूरे मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. वहीं फरार मुख्य आरोपी सरस कुमार गुप्ता की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. बताया जा रहा है कि वह गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र का रहने वाला है और खुद को चीफ कमिश्नर बताकर व्यापारियों को धमकाता था. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी है. 

रिपोर्टर: विनय कुमार सिंह

ये भी पढ़ें: