scorecardresearch

8th Pay Commission: वेतन कब... कितना और कैसे बढ़ेगा? जानें ऐसे सवालों के जवाब, 8वें वेतन आयोग में ग्रॉस सैलरी में 3 गुना तक हो सकता है उछाल, 18 हजार की जगह मिलेंगे 60000 रुपए 

8th Pay Commission Gross Salary: 8वें वेतन आयोग को लागू होने का इंताजर बेसब्री से केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी कर रहे हैं. 8वें वेतन आयोग को लागू होते ही सैलरी काफी बढ़ जाएगी. जिनकी बेसिक सैलरी अभी 18000 रुपए है उनकी ग्रॉस सैलरी 45000 से ऊपर जा सकती है. इतना ही नहीं अगले दो-तीन सालों में मंथली सैलरी 60000 तक हो सकती है. इस तरह से ग्रॉस सैलरी में तीन गुना तक उछाल हो सकता है. आइए जानते हैं कैसे सैलरी बढ़ेगी?

8th Pay Commission 8th Pay Commission

केंद्रीय कर्मचारी और पेंशन पाने वाले लोग 7वें वेतन आयोग के समापन होने के बाद 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जी हां,  8वें वेतन आयोग को लागू होते ही इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी. सैलरी काफी बढ़ जाएगी. जिनकी बेसिक सैलरी अभी 18000 रुपए है उनकी ग्रॉस सैलरी 45000 से ऊपर जा सकती है. इतना ही नहीं अगले दो-तीन सालों में मंथली सैलरी 60000 तक हो सकती है. इस तरह से ग्रॉस सैलरी में तीन गुना तक उछाल हो सकता है. फिटमेंट, हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) से सैलरी अधिक आएगी. 

बदल जाएगा सैलरी का पूरा स्ट्रक्चर 
8वां वेतन आयोग लागू होते ही सैलरी का पूरा स्ट्रक्चर बदल जाएगा. केंद्रीय कर्मचारी जानना चाह रहे हैं कि आखिर 8वें वेतन आयोग में उनकी सैलरी कितनी बढ़ेगी, लेकिन इसका जवाब सिर्फ बेसिक में नहीं छिपा है, असली बदलाव ग्रॉस सैलरी में होगा. 8वां वेतन आयोग में बेसिक सैलरी तो बढ़ेगी ही एसआरए उसी पर बढ़ेगा और साथ में टीए जुड़ता रहेगा. महंगाई भत्ता यानी DA भविष्य में उसी नई बेसिक सैलरी पर लगेगा. इस तरह से सैलरी का पूरा स्ट्रक्चर बदल जाएगा. यदि किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 18000 रुपए मंथली है तो हम बता रहे हैं 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद नई ग्रॉस सैलरी कैसे बनेगी.

कितनी हो सकती है बेसिक और ग्रॉस सैलरी 
सबसे पहले हम यहां तीन बातों को समझ लेते हैं. पहला 8वां वेतन आयोग लागू होने पर बेसिक कतनी हो सकती है तो 18000 रुपए बेसिक वालों की नई बेसिक 34560 रुपए तक हो सकती है. दूसरी बात HRA और TA जोड़कर ग्रॉस सैलरी कितनी होगी तो इसका जवाब है ग्रॉस सैलरी 45000 रुपए से अधिक तक हो सकती है. तीसरी बात डीए का क्या होगा रोल तो डीए 8वां वेतन आयोग लागू होने पर 0% होगी, लेकिन आगे यह बढ़ेगा, जिससे सैलरी 60000 रुपए तक हो सकती है. 

अब जान लेते हैं फिटमेंट फैक्टर क्या है और क्यों है जरूरी
आपको मालूम हो कि फिटमेंट फैक्टर एक मल्टीप्लायर नंबर है. फिटमेंट पुरानी बेसिक सैलरी से गुणा करके नई बेसिक सैलरी निकाली जाती है. फिटमेंट फैक्टर जितना ज्यादा होगा, उतनी ज्यादा सैलरी बढ़ेगी. फिटमेंट फैक्टर को तय करने के दौरान महंगाई, रोजमर्रा का खर्च, सरकारी बजट और निजी सेक्टर की सैलरी जैसे कई तथ्यों को देखा जाता है. किस कर्मचारी का कितना वेतन बढ़ेगा यह उसके लेवल या ग्रेड पर निर्भर करता है. छठे वेतन आयोग के तहत 1.92 के फिटमेंट फैक्टर के कारण मूल वेतन में 1.92 गुना वृद्धि हुई थी. 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था. ऐसा अनुमान है कि इस बार फिटमेंट फैक्टर 1.92 रह सकता है. 

नई बेसिक सैलरी निकालने का फॉर्मूला 
1.
पुरानी बेसिक सैलरी × फिटमेंट फैक्टर = नई बेसिक सैलरी
2. पुरानी बैसिक सैलरी ₹18000 × फिटमेंट 1.92 = नई बेसिक सैलरी 34560 रुपए 
3. इस तरह से बेसिक सैलरी में 16560 रुपए का उछाल. यही बेसिक आगे पूरी ग्रॉस सैलरी का आधार बनेगा.

कितना बढ़ेगा HRA 
HRA हमेशा बेसिक का प्रतिशत होता है. मान लीजिए शहर को कैटेगरी में X (मेट्रो शहर), Y और Z में बांटते हैं तो X में HRA प्रतिशत 27, Y में 18 और Z में 9 प्रतिशत है. X सिटी का उदाहरण लेकर ऐसे समझ सकते हैं कि सिर्फ HRA में कितना उछाल होगा. 
1. HRA = 27% × ₹34560= ₹9331
2. अभी: HRA 4860 रुपए है.
3. आगे: 9331 रुपए एचआरए हो जाएगा.
4. इस तरह से सिर्फ HRA में ही ₹4400+ का उछाल होगा

कितना मिलेगा टीए 
टीए शहर और लेवल पर निर्भर करता है. Metro/Higher TPTA cities में 1350 रुपए है. इसमें बड़ा बदलाव नहीं है, लेकिन यह ग्रॉस सैलरी का स्थिर हिस्सा बना रहेगा.

पुराना डीए बेसिक में हो जाता है एडजस्ट
आपको मालूम हो कि हर नए वेतन आयोग में डीए 0% से शुरू होता है क्योंकि पुराना डीए बेसिक में एडजस्ट हो जाता है. हालांकि असली फायदा आगे होता है. हर 6 महीने में डीए बढ़ेगा और और बढ़ी हुई बेसिक पर लगेगा. इसका मतलब है कि आगे सैलरी तेजी से बढ़ेगी.

18000 रुपए बेसिक पर पूरा ग्रॉस सैलरी कैलकुलेशन 
1. बेसिक पे: 7वें वेतन आयोग में 18000 रुपए, 8वें वेतन आयोग में 34560 रुपए होने का अनुमान है.
2.  HRA अभी 4860 रुपए है, जिसे बढ़कर 9331 रुपए होने का अनुमान है.
3. TA अभी 1350 रुपए है, जो आगे भी इतना ही रहेगा. 
4. DA अभी 10440 रुपए है. नया वेतन आयोग लागू होते ही यह 0 हो जाएगा.
5. इस तरह से 7वें वेतन आयोग में ग्रॉस सैलरी 34650 रुपए है जबकि 8वें वेतन आयोग में यह बढ़कर 45241 रुपए प्रतिमाह हो जाएगी. इस तरह से ग्रॉस सैलरी में ₹10000 के आसपास उछाल होगा.

...तो ग्रॉस सैलरी में 3 गुना उछाल कैसे 
8वां वेतन आयोग लागू होते ही ग्रॉस सैलरी में तीन गुना उछाल नहीं होगा बल्कि यह धीरे-धीरे होगा. इसे समझना जरूरी है. अभी बेसिक कम और डीए ज्यादा है. आगे बेसिक ज्यादा बढ़ेगा और बाद में डीए भी बढ़ेगा. यानी ग्रॉस सैलरी में शुरुआत में ठीकठाक उछाल लेकिन बाद में तेज ग्रोथ होगा.

आगे DA बढ़ने पर सैलरी कितनी होगी
8वां वेतन आयोग लागू होने पर डीए शून्य हो जाएगा. ऐसे में ग्रॉस सैलरी ₹45241 (अनुमानित) रहेगी लेकिन आगे DA 20 प्रतिशत होने पर सैलरी 52 हजार से ज्यादा हो जाएगी. फिर डीए 50 प्रतिशत होने पर सैलरी 60 हजार रुपए पर महीने से ऊपर हो जाएगी. इस तरह से धीरे-धीरे ग्रॉस सैलरी तीन गुना बढ़ जाएगी. इसके आप इस तरह समझ सकते हैं यदि आपकी आपकी अभी बेसिक सैलरी 18000 रुपए है तो 8वां वेतन आयोग के लागू होने पर यह शुरुआत में 45 हजार रुपए रहेगी लेकिन 2-3 साल बाद डीए के जुड़ने पर यह सैलरी ₹55000-₹60000 हो सकती है. इतना ही नहीं आपको लॉन्ग टर्म फायदा भी मिलेगा. पीएफ ज्यादा, पेंशन अधिक और Gratuity ज्यादा मिलेगी. इस तरह से यह सिर्फ सैलरी बढ़ोतरी नहीं, पूरा फाइनेंशियल अपग्रेड है.

कब लागू होगा 8th Pay Commission 
आपको मालूम हो कि सरकार हर 10 सालों में एक नया वेतन आयोग लाती है. 2016 में 7वां वेतन आयोग लागू किया गया था, जिसका समापन 31 दिसंबर 2025 को हो गया है. अभी तक चली आ रही परंपरा के मुताबिक नया वेतन आयोग पूराने के समाप्त होने के अगले ही दिन से शुरू माना जाता है. सरकार ने 6वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2006 से और 7वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू किया था. आपको मालूम हो कि 7वां पे कमिशन 1 जनवरी 2016 से लागू माना गया था, लेकिन सरकार ने इसे जून 2016 में मंजूरी दी थी. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 8वां वेतन आयोग को सरकार जब भी मंजूरी दे लेकिन इसे 1 जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा. 8वां वेतन आयोग को 2027-28 में मंजूरी मिलने की संभावना है. आपको मालूम हो कि देरी पर एरियर का फायदा मिलेगा.