Advertisement

Meerut: चौकी में दरोगा ने काटा बर्थडे केक, तो लोगों ने पुलिस पर उठाए सवाल... जश्न में दिखा आरोपी भी

मेरठ से मामला सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी चौकी परिसर में ही बर्थडे केक काटते हुए दिख रहा है. वीडियो में उसके साथ कुछ लोग भी हैं. आरोप है कि उनमें से एक के ऊपर मामले भी दर्ज हैं.

चौकी में बर्थडे मनाते हुए सिपाही
उस्मान चौधरी
  • मेरठ,
  • 25 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:08 PM IST

मेरठ में चौकी परिसर में दरोगा द्वारा कुछ युवकों के साथ जन्मदिन मनाने और केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है . वीडियो जाकिर कॉलोनी चौकी का बताया जा रहा है. वीडियो में चौकी पर तैनात दरोगा अंकित कुछ युवकों के साथ केक काटते दिखाई दे रहे हैं. 

आरोप है कि इनमें अब्दुल रहमान नाम का युवक भी नजर आ रहा है, जिसके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

चौकी परिसर में काटा केक

जाकिर कॉलोनी चौकी पर तैनात दरोगा अंकित का अगस्त में कुछ दिन पहले जन्मदिन था. इसी दौरान चौकी परिसर में कुछ युवकों के साथ जन्मदिन मनाया गया और केक काटा गया. अब इस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

वीडियो में दरोगा के साथ दिखाई दे रहे अब्दुल रहमान के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. अब्दुल रहमान खुद को एआईएमआईएम का महानगर सचिव भी बताता है.

पुलिस की कार्यप्रणाली का उठे सवाल

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. लोगों का कहना है कि आपराधिक मुकदमों वाले व्यक्ति के साथ पुलिस चौकी परिसर में इस तरह जन्मदिन मनाना पुलिस की कार्यप्रणाली और पुलिसकर्मियों के आचरण पर सवाल खड़े करता है.

जांच में मिले अब्दुल के खिलाफ मुकदमे

मामले की जानकारी अधिकारियों तक पहुंचने के बाद वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया. सीओ कोतवाली संग्राम सिंह को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई है. जांच के दौरान अब्दुल रहमान के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने की पुष्टि हुई है. पुलिस अब वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोगों और जन्मदिन मनाए जाने के पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है.

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है . जांच में दरोगा के साथ मौजूद अब्दुल रहमान के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने की पुष्टि हुई है. पूरे प्रकरण की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी दी गई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement