मुंबई में सफर करना बहुत ही सस्ता है. भारत की आर्थिक नगरी मुंबई में दुनिया का सबसे किफायती पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम है. एक स्टडी में ये बात सामने आई है. मुंबई में सफर करने के लिए मुंबई लोकल और बस सर्विस सबसे किफायती और तेज तरीका माना जाता है.
मुंबई में सबसे सस्ता पब्लिक ट्रांसपोर्ट-
दुनिया के बाकी देशों के बड़े शहरों के मुताबले मुंबई में सफर करना सस्ता है. यहां की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बहुत ही सस्ता है. एक स्टडी के मुताबिक मुंबई में रोजाना लाखों की संख्या में लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं और अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं. इस शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बहुत ही महत्वपूर्ण है और सबसे सस्ता है.
45 शहरों में की गई स्टडी-
वैश्विक टिकटिंग डिस्काउंट फर्म पिकोडी ने दुनिया के 45 शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर रिसर्च किया है. फर्म औसत स्थानीय मजदूरी के साथ परिवहन व्यय को अलग करने के बाद इस निष्कर्ष निकाला है. इस पूरे अध्ययन में सिंगल-टिकट की कीमतों के साथ-साथ मासिक पास पर भी ध्यान दिया गया है.
कई शहरों में फ्री है पब्लिक ट्रांसपोर्ट-
हालांकि दुनिया में कई ऐसे शहर भी हैं, जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह से फ्री है. एस्टोनिया की राजधानी लक्ज़मबर्ग, तेलिन और माल्टा की राजधानी वालेटा जैसे शहरों में सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह से निःशुल्क है. इस सूची में सबसे महंगे सिंगल टिकट लंदन ($5.19), ज्यूरिख ($4.75) और ओस्लो ($3.91) में है. दूसरी ओर मासिक पास के लिए लोग लंदन में 271 डॉलर, डबलिन में 166 डॉलर और न्यूयॉर्क में 127 डॉलर की अधिकतम कीमत भुगतान करते हैं. अगर इन शहरों की तुलना मुंबई से की जाए तो एक मासिक पास की कीमत सिर्फ $15 है, जो कि सबसे सस्ता सार्वजनिक परिवहन है.
अगर भारत में बाकी शहरों से मुंबई की तुलना की जाए तो मासिक पास के लिए मुंबई के लोगों को सबसे अधिक कीमत चुकानी पड़ती है. मुंबई में मासिक पास के लिए 3570 रुपए खर्च करने पड़ते हैं, जबकि नागपुर में सबसे सस्ता मासिक पास बनता है. नागपुर में इसके लिए सिर्फ 370 रुपए खर्च करने पड़ते हैं. मुंबई को दूसरे देशों के शहरों के मुकाबले ज्यादा किफायती माना गया है.
ये भी पढ़ें: