Advertisement

आए थे फ्लावर शो देखने, लूट कर ले गए फूल... नोएडा का अनोखा नजारा

इस घटना का वीडियो देखते-ही-देखते वायरल हो गया, जो लोगों को हैरान कर रहा है.

फ्लावर शो नोएडा
gnttv.com
  • नोएडा,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:58 PM IST

नोएडा में चार दिन तक चलने वाला फ्लावर शो रविवार को खत्म हो गया, लेकिन इसके बाद एक अलग ही नजारा देखने को मिला. फ्लावर शो समाप्त होते ही बड़ी संख्या में लोग पार्क में लगे फूल और गमले अपने साथ ले जाने लगे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

शिवालिक पार्क में हुआ था आयोजन
फ्लावर शो का आयोजन 19 फरवरी से 22 फरवरी तक नोएडा के सेक्टर 33 स्थित शिवालिक पार्क में किया गया था. चार दिन तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. अनुमान है कि लगभग 5 लाख लोगों ने फ्लावर शो देखा. पार्क को अलग-अलग तरह के फूलों और सजावटी पौधों से सजाया गया था, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आए थे.

शो खत्म होते ही लोगों की भीड़
रविवार को फ्लावर शो खत्म होने के बाद पार्क में मौजूद फूलों और गमलों को लेने के लिए लोगों के बीच होड़ मच गई. कई लोग ज्यादा से ज्यादा फूल और गमले लेकर घर जाते हुए दिखाई दिए.

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग पार्क में लगे फूलों और गमलों को उठाकर ले जा रहे हैं. कुछ लोग एक साथ कई गमले ले जाते हुए भी नजर आए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया.

सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे गलत बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे आम लोगों की उत्सुकता से जोड़कर देख रहे हैं. वीडियो को लेकर चर्चा लगातार बढ़ती जा रही है.

अथॉरिटी हुई सतर्क
वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा अथॉरिटी भी हरकत में आ गई. इसके बाद शिवालिक पार्क में तैनात गार्ड लोगों को फूल और गमले ले जाने से रोकने लगे.

फिलहाल अथॉरिटी की ओर से फ्लावर शो में इस्तेमाल किए गए सामान को हटाने का काम किया जा रहा है, ताकि पार्क की व्यवस्था सामान्य की जा सके.

(रिपोर्ट- भूपेंद्र भानु) 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement