अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है और इसकी शुरुआत के साथ ही घूमने-फिरने वालों के लिए पहला लंबा वीकेंड भी आ गया है. हालांकि आपको बता दें कि इस महीने सिर्फ एक नहीं, बल्कि ऐसे दो मौके आने वाले हैं, जब आप कई दिनों की छुट्टी का फायदा एक बार में उठा सकते हैं. जहां पहला लॉन्ग वीकेंड अक्टूबर की शुरुआत में ही मिल रहा है. वहीं दूसरा मौका महीने के तीसरे हफ्ते में दशहरे के आसपास बन रहा है. ऐसे में जो लोग परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, उनके पास अभी से तैयारी करने का अच्छा मौका है.
पहला लॉन्ग वीकेंड 2 से 4 अक्टूबर
अक्टूबर का पहला लॉन्ग वीकेंड 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026 तक रहेगा. 2 अक्टूबर को शुक्रवार है और इस दिन महात्मा गांधी जयंती की छुट्टी है. इसके बाद 3 अक्टूबर शनिवार और 4 अक्टूबर रविवार है. यानी शुक्रवार की छुट्टी के साथ शनिवार और रविवार की छुट्टी एक साथ जुड़ रही है. ऐसे में तीन दिन का ब्रेक आसानी से मिल जाएगा. अगर आपका ऑफिस शनिवार को भी बंद रहता है तो इस वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बनाया जा सकता है.
दूसरा लॉन्ग वीकेंड 17 से 20 अक्टूबर
दूसरा मौका अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में बन रहा है. 17 अक्टूबर शनिवार, 18 अक्टूबर रविवार और 19 अक्टूबर सोमवार के बाद 20 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा है. 2026 में विजयादशमी 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी और नवमी 19 अक्टूबर को. इस तरह 17 से 20 अक्टूबर तक का लंबा ब्रेक ले सकते हैं.
पहाड़ों पर गिरी बर्फ, दिल्ली वालों के लिए ये लोकेशन हो सकते हैं बेस्ट
अगर आप दिल्ली- एनसीआर में नौकरी करते हैं तो आपके लिए आस-पास के कई लोकेशन हैं, जहां आप 3 से 4 दिन में अच्छे से घूमकर वापिस आ सकते हैं. एक तरफ अब पहाड़ों में भी बर्फ गिरना शुरू हो चुकी है. कश्मीर, शिमला, कुल्लू, मनाली और अन्य पहाड़ी जगहों पर पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढका नजर आ रहा है. वहीं अगर गर्म जगह घूमने का मन है तो आप जयपुर, उदयपुर, आगरा, मथुरा, और अन्य मैदानी क्षेत्र का रूख कर सकते हैं. प्लान बनाकर जाएंगे, तो पूरे परिवार के साथ आरामदायक छुट्टी मना सकते हैं.
एक नजर में देखें अक्टूबर 2026 के लॉन्ग वीकेंड
पहला वीकेंड
2 अक्टूबर शुक्रवार -गांधी जयंती
3 अक्टूबर- शनिवार
4 अक्टूबर- रविवार
दूसरा वीकेंड
17 अक्टूबर शनिवार
18 अक्टूबर- रविवार
19 अक्टूबर, नवमी- सोमवार
20 अक्टूबर, दशहरा- मंगलवार
ये भी पढ़ें