Advertisement

Firozabad News: बार-बार कॉल कर परेशान करता था एकतरफा आशिक, युवती ने कर दिया नंबर को ब्लॉक... फिर क्या आशिक ने कर डाली पिस्टल से फायरिंग

फिरोजाबाद में आशिकी ऐसी चढ़ी कि युवक एकतरफा प्यार ने युवती को बार-बार कॉल करता था. जिससे परेशान लड़की ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया. जिसके बाद आशिकी बदली गुस्से में और युवक ने चल दी गोली.

पीड़िता
सुधीर शर्मा
  • फिरोजाबाद,
  • 04 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:11 AM IST

फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के गांव उसायनी में मंगलवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई. आरोप है कि एकतरफा प्यार में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने घर में घुसकर एक युवती पर गोली चला दी गई. जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवती को लगातार फोन कर परेशान करता था. जिससे परेशान होकर युवती ने उस नंबर को ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया. लेकिन युवती की ये बात एकतरफे आशिक का नागवार गुजरी. इसी बात से नाराज होकर आरोपी कथित तौर पर अवैध पिस्टल लेकर युवती के घर पहुंच गया.

गुस्से में किए कर दी फायरिंग

वारदात के दिन गुस्साया आरोपी उस मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचा, जहां युवती बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी. आरोपी ने सिर गुस्सा इस कदर सवार था कि उसने युवती से बात सुलझाना भी ठीक नहीं समझा और उसने युवती को निशाना बनाकर लगातार तीन फायर किए. इनमें से एक गोली युवती के बाएं कंधे को चीरते हुए निकल गई, जबकि दो गोलियां कमरे के सोफे और दीवार में जा लगीं. गोली चलने की आवाज से घर में चीख-पुकार मच गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. 

युवती का भाई है दरोगा, हो रही फरार आरोपी की दबिश

घायल युवती को तत्काल सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. बताया गया है कि घायल युवती का भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा है और वर्तमान में कन्नौज जनपद में तैनात है. घटना की सूचना मिलते ही सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया और थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement