Advertisement

बाढ़ को लेकर बोले सीएम सम्राट चौधरी- साढ़े 8 लाख परिवारों के खाते में सीधे 7-7 हजार रुपए भेज चुके हैं

'पंचायत आजतक बिहार' में सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित 50 लाख परिवारों तक हमारे जनप्रतिनिधि और अफसर पहुंचे. उन्होंने कहा कि हमने 2 करोड़ लोगों को खाना खिलाया. साढ़े 8 लाख परिवारों के खाते में सीधे 7000-7000 रुपए भेज चुके हैं. बर्बाद फसलों को लेकर भी मदद करेंगे.

CM Samrat Choudhary
gnttv.com
  • ,
  • 18 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:59 PM IST

'पंचायत आजतक बिहार' प्रोगाम में सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ के सवाल पर कहा कि हम लगातार बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच है. करीब 2 करोड़ लोगों को खाना खिलाने का काम किया है. साढ़े 8 लाख परिवारों के खाते में सीधे 7-7 हजार रुपए भेज चुके हैं. सीएम ने बांग्लादेश के साथ जल संधि को लेकर भी अपनी बात रखी.

बाढ़ कंट्रोल करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे- सीएम
सीएम ने कहा कि बिहार के लिए सबसे बड़ा ड्रेन गंगा नदी है. गंगा में लगातार गाद बढ़ना भी बड़ी समस्या है. उन्होंने कहा कि जब गंगा बिहार में बक्सर के पास एंट्री करती है तो वहां इसकी चौड़ाई करीब 6 किलोमीटर है. लेकिन बिहार से झारखंड की तरफ पानी डिस्चार्ज होने वाले इलाके में यह चौड़ाई करीब 32 किलोमीटर तक है. इस पूरे बहाव के दौरान जमीन प्रभावित होती है.

सीएम ने कहा कि नदियों पर काम हो रहा है. बिहार में प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है. उन्होंने हर हालत में नियंत्रित करने की दिशा में आगे बढ़ेगी.

साढ़े 8 लाख परिवारों के खाते में 7-7 हजार रुपए भेज चुके हैं- सीएम सम्राट
बाढ़ पर सीएम ने कहा कि करीब 50 लाख परिवार के बीच में हमारे जनप्रतिनिधि से लेकर कर्मचारी पहुंच गए हैं. करीब 2 करोड़ लोगों को खाना खिलाने का काम किया. कम्युनिटी किचन चलवाया. मैं लगातार मॉनिटरिंग करता रहा. उन्होंने कहा कि साढ़े 8 लाख परिवारों के खाते में सीधे 7-7 हजार रुपए भेजने का काम किया है. हम उन परिवारों को आर्थिक सहायक भी दे रहे हैं. 

बाढ़ से जिनके खेतों को नुकसान हुआ है, उनको लेकर सीएम सम्राट ने कहा कि हम पीएम किसान बीमा योजना के तहत मदद करेंगे. सीएम ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि जिनके घर गिर गए, उनकी मदद करेंगे, जिस इलाके में सड़क टूट गई, उसमें भी मदद करेंगे. फसल नष्ट हुई है, उसको बीज देने का काम भारत सरकार करेगी.

विदेश मंत्री से हमारी 3 मांगे हैं- सीएम सम्राट
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इंटरनेशनल ट्रीटी जो बांग्लादेश के साथ है, उसमें सिर्फ 4 महीने ही पानी यूज करने का अधिकार है. जुलाई, अगस्त, सिंतबर, अक्टूबर, जिसमें बिहार के पास पर्याप्त पानी है. इंटरनेशनल ट्रीटी में हमने विदेश मंत्री से ये आग्रह किया है कि हमारा पक्ष सुना जाए. राज्य सरकार के तीन मुद्दे हैं. एक, हमको पानी पीने के लिए कभी ना रोका जाए, साल 12 महीने पानी पीने और खेत में पानी देने के लिए कभी ना रोका जाए. आप एकदम बांग्लादेश को पानी दिजिए, हमें कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा कि हमको ये अधिकार रहे कि जब हम कष्ट में रहें तो हमको पानी पीने के लिए पूरा साउथ बिहार इस पानी का यूज करे. हमारे खेतों को जब जरूरत हो, तब हम पानी ले सकें. तीसरा, उद्योग लगाने के लिए आप टाइम फिक्स कर सकते हैं कि इस समय पानी है.

ये भी पढ़ें:
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement