Advertisement

तमिलनाडु के चेयूर में दोस्तों ने नवविवाहित जोड़े को गिफ्ट में दिया पेट्रोल-डीजल

15 दिनों के अंदर तमिलनाडु में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 9 रुपये से अधिक की वृद्धि देखी गई है, जिसमें एक लीटर पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है.

gnttv.com
  • चेन्नई,
  • 07 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST
  • 15 दिनों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
  • नवविवाहित जोड़े को दिया गिफ्ट

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच चेंगलपट्टू जिले के चेयूर में एक नवविवाहित जोड़े के लिए उनके दोस्तों ने शादी और भी स्पेशल बना दी. नवविवाहित जोड़े को उपहार के तौर पर उसके दोस्तों ने एक लीटर पेट्रोल और डीजल दिया.

15 दिनों के अंदर तमिलनाडु में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 9 रुपये से अधिक की वृद्धि देखी गई है, जिसमें एक लीटर पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है. पेट्रोल- डीजल के तेजी से बढ़ते दामों ने आम आदमी को परेशानी में डाल दिया है.  

इस स्थिति का उपयोग करते हुए ग्रेस कुमार और कीर्तना के दोस्तों ने उन्हें शादी के समय एक लीटर पेट्रोल और डीजल उपहार में दिया. पहले तो कपल इस तरह के गिफ्ट को देखकर थोड़ा चौंक गए लेकिन बाद में उन्होंन खुशी के साथ इसे स्वीकार किया.

(प्रमोद माधव की रिपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement