Advertisement

महिला आरक्षण बिल गिरा है.. लेकिन हम हारे नहीं, बोले पीएम मोदी.. 'विपक्ष ने मनाया देश की नारी शक्ति की हार का जश्न'

संसद में महिला आरक्षण बिल के गिरने के बाद आज पीएम मोदी ने बिल को लेकर अपनी बात रखी, जिसमें उन्होंने कई अहम मुद्दे उठाए.

PM Addresses To Nation
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:21 PM IST

लोकसभा में महिला संशोधन बिल के गिरने के बाद आज (16 अप्रैल 2026) को देश के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन किया. पीएम ने साफ लफ्ज़ों में कहा कि बिल के पास न होने का कारण केवल और केवल विपक्ष है. उनका कहना था कि विपक्ष ने अपने स्वार्थ के चलते इस बिल को पास नहीं होने नहीं दिया. उन्होंने कहा कि बिल के पास न होने से उन्हें बहुत दुख हुआ है. साथ ही वह बोले की 21वीं सदी की नारी शक्ति हर एक चीज़ को बारीकी के साथ देख रही है.

पीएम ने कहा कि बेशक संसद में महिला आरक्षण बिल गया, जिसका जश्न विपक्ष ने खूब मनाया. लेकिन अभी हमने हार नहीं मानी है. इस बिल को लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी. इस बिल को लेकर हमारा दृढ़ संकल्प है.

देश की महिलाओं के मांगी माफी
पीएम मोदी का कहना है कि उनके लिए देश का हित सबसे ऊपर है. लेकिन जब उन्होंने देशहित में इस बिल को लाने की कोशिश की, तो विपक्ष को लगा कि इससे उनका नुकसान हो जाएगा और उन्होंने लोकसभा में बिल को पास नहीं होने दिया. जिसका नुकसान देश भर की नारियों को उठाना पड़ा. इस नुकसान के लिए वह देश की नारियों से माफी मांगी.

विपक्ष ने नारी शक्ति की हार पर थपथपाई मेज
पीएम ने कहा कि जिस दौरान संसद में बिल पेश किया गया, उस समय केवल सरकार की नज़र ही नहीं बल्कि देश की नारियों की भी नज़र इस बिल पर थी. लेकिन जब संसद में बिल गिर गया तो विपक्ष में मेज थपथपाई, उनका मेज थपथपाना एक तरह से नारी के स्वाभिमान पर चोट करना था. यहां तक की इस बिल के गिर जाने के बाद संसद में मौजूद कई संसदों ने तालियां बजाई, मानों जीत का जश्न मनाया जा रहा हो.

विपक्ष पर साधा सीधा निशाना
संसद में इस बिल के गिराने के पीछे पीएम ने कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी जैसे दलों का स्वार्थ बताया. जिसका नुकसान देश की नारी शक्ति उठाएगी. पीएम से सख्त लहज़े में कहा कि जिस तरह संसद में सांसदों ने देशहित में महिला बिल को गिराया है, उन्हें उसकी सज़ा जरूर मिलेगी. 

21वीं सदी की नारी सब देख रही है
पीएम ने कहा कि ये 21वीं सदी की नारी शक्ति है जो सब देख रही है, जो सबकुछ भूल सकती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती. इसलिए जो संसद में नारी बिल के साथ हुआ उसका जवाब देश की नारी विपक्षी पार्टियों को जरूर देगी. वह जरूर याद रखेगी कि किस तरह विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल को रोका और जश्न मनाया.

परिसीमन को लेकर फैलाया जा रहा झूठ
पीएम ने कहा कि विपक्ष परिसीमन को लेकर साफ झूठ फैला रहा है. उनका कहना है कि किसी भी राज्य का प्रतिनिधित्व न तो घटेगा और न ही किसी की हिस्सेदारी कम होगी. बल्कि सभी राज्यों में समान अनुपात में सीटें बढ़ेगी. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण बिल के खिलाफ रही है. साथ ही अलग-अलग तरीकों के जरिए लोगों को गुमराह किया है.

पीएम ने आरोप जड़ते हुए कहा कि परिवारवादी पार्टियों को डर है कि अगर महिलाएं सशक्त हो जाती हैं तो उनका वर्चस्व काफी हद तक खत्म हो जाएगा. ये दल बिलकुल नहीं चाहते कि उकी महिलाएं आगे बढ़ें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement