scorecardresearch

परिसीमन के बाद साउथ के राज्यों की सीटें घटेंगी या बढ़ेंगी? अमित शाह ने सदन में दिए आंकड़े

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि परिसीमन लागू होने के बाद दक्षिण के राज्यों में सीटों की संख्या कम नहीं होगी. उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में सीटों की संख्या 59 हो जाएगी. जबकि केरल में सीटों की संख्या 30 हो जाएगी. कर्नाटक में सीटों की संख्या 42 हो जाएगी.

Amit Shah Amit Shah

लोकसभा महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल पर चर्चा हो रही है. इस दौरान परिसीमन बिल को लेकर कई सियासी दलों के मन में संशय है. कई सियासी दलों का मानना है कि परिसीमन से साउथ के राज्यों में सीटों की संख्या कम होगी. लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने इस शंका को दूर करने की कोशिश की. अमित शाह ने बताया कि परिसीमन के बाद दक्षिण के राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या कम नहीं होंगी. अमित शाह ने इसके लिए तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में लोकसभा सीटों के बारे में बताया.

तमिलनाडु में कितनी सीटें?
गृह मंत्री ने बताया कि मौजूदा समय में तमिलनाडु में 39 सांसद हैं. जबकि बिल पास होने के बाद सीटों की संख्या 59 हो जाएगी. मौजूदा समय में तमिलनाडु की हिस्सेदारी 7.18 फीसदी है. जबकि परिसीमन के बाद 7.23 फीसदी हो जाएगी.

केरल में कितनी होगी सीटें?
लोकसभा में अमित शाह ने कहा कि केरल में मौजूदा समय में सीटों की संख्या 20 है. जबकि लोकसभा में हिस्सेदारी 3.68 फीसदी है. परिसीमन के बाद सीटों की संख्या 30 हो जाएगी. सदन में उनकी हिस्सेदारी 3.67 फीसदी हो जाएगी.

कर्नाटक में कितनी बढ़ेंगी सीटें?
लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मौजूदा समय में कर्नाटक में 28 सांसद हैं. लेकिन परिसीमन के बाद सीटों की संख्या 42 हो जाएगी. अभी लोकसभा में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व 5.15 फीसदी है. जबकि नए बिल के बाद 5.14 फीसदी होगी.

आंध्र प्रदेश की स्थिति-
गृह मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा सीटें हैं. परिसीमन के बाद सूबे में सीटों की संख्या 38 हो जाएगी. मौजूदा समय में लोकसभा में सूबे की हिस्सेदारी 4.65 फीसदी हो जाएगी. जबकि बिल के बाद 4.65 फीसदी होगी.

तेलंगाना में कितनी सीटें?
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तेलंगाना में 17 सीटें हैं. मौजूदा समय में सूबे की हिस्सेदारी 3.13 फीसदी है. जबकि बिल पास होने के बाद सीटों की संख्या 26 हो जाएगी. जबकि हिस्सेदारी 3.18 फीसदी हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: