Advertisement

PM Modi का युवाओं को बड़ा तोहफा: 1 करोड़ की AI ट्रेनिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश के युवाओं के लिए दो बड़े ऐलान किए. अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI की ट्रेनिंग देने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग नेटवर्क शुरू करने की बात कही. जानिए इन दोनों योजनाओं से युवाओं को क्या फायदा होगा.

PM Modi speech Highlights
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:59 AM IST

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को बड़ी सौगात दी है. लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था शुरू करने की बात कही गई है. सरकार की इन दोनों पहलों का मकसद युवाओं को नई तकनीक से जोड़ना और महंगी कोचिंग के बोझ को कम करना है.

युवाओं के लिए बनेगा मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग नेटवर्क
पीएम मोदी ने कहा कि कोचिंग की बढ़ती फीस गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है. कई परिवारों को लगता है कि अगर उनके बच्चे महंगी कोचिंग नहीं करेंगे तो वे प्रतियोगिता में पीछे रह जाएंगे. सरकार इसी चिंता को दूर करने के लिए अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था करेगी.

इस योजना के तहत युवाओं को घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी का मौका मिलेगा. सरकार ऐसा नेटवर्क तैयार करने की दिशा में काम करेगी, जहां बिना फीस के कोचिंग उपलब्ध कराई जा सके. हालांकि, यह व्यवस्था कब शुरू होगी, किन परीक्षाओं को इसमें शामिल किया जाएगा और इसकी पात्रता क्या होगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

1 करोड़ युवाओं को AI की ट्रेनिंग
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है. इसी को ध्यान में रखते हुए अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI की ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है. सरकार का फोकस युवाओं को AI जैसी नई तकनीक का इस्तेमाल सिखाने के साथ उनकी स्किल और रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने पर है. पीएम मोदी ने कहा कि AI के क्षेत्र में भारत के युवा दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं. ऐसे में AI ट्रेनिंग और मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग के ये दोनों ऐलान युवाओं की पढ़ाई, स्किल और करियर के लिए अहम माने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement