Advertisement

उज्बेकिस्तानी कलाकारों ने गाया गुजराती गाना, डिनर टेबल पर कलाकारों ने किया गरबा, प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया वीडियो, मोदी की मुलाकातों पर होगी दुनिया की नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय विदेश दौरे पर हैं. इस दौरान उनका पहला पड़ाव उज्बेकिस्तान रहा, जहां राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव की ओर से डिनर का खास इंतजाम किया गया. डिनर टेबल पर पीएम मोदी के लिए विशेष गुजराती कार्यक्रम रखा गया, जिसमें उज्बेकिस्तान के कलाकारों ने गुजराती गाने पर शानदार गरबा पेश किया. पीएम मोदी ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. इसके बाद पीएम मोदी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक होने वाले 26वें SCO शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे और वहां कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे.

उज्बेकिस्तानी कलाकारों ने गाया गुजराती गाना
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:50 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिन के विदेश दौरे पर रवाना हो चुके हैं. इस दौरे के बीच ताशकंद से सामने आया एक वीडियो खासा ध्यान खींच रहा है. पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से डिनर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें विदेशी जमीन पर भारतीय संगीत और संस्कृति की झलक साफ तौर पर देखने को मिली. उज्बेकिस्तान के कलाकारों ने गुजराती गाना गाया और उसी पर उज्बेकिस्तान के कलाकार गरबा करते नजर आए. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ ही देर में पूरा माहौल भारतीय रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया.

ताशकंद में भारतीय गाने पर गरबा
पीएम मोदी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उज्बेकिस्तानी सिंगर गुजराती गाना गाते नजर आ रहे हैं. वहीं, उज्बेकिस्तानी कलाकार इसी गाने पर गरबा करते दिखाई दे रहे हैं. कार्यक्रम में मौजूद संगीतकारों और नर्तकों की वेशभूषा भी पूरी तरह भारतीय अंदाज में नजर आई. विदेश की धरती पर गुजराती गाने और गरबा की यह प्रस्तुति भारतीय संस्कृति की एक खास झांकी दुनिया के सामने आई. वीडियो में कई अधिकारी भी बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं.

पीएम मोदी ने बताया डिनर टेबल का सीन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया है. उन्होंने लिखा, 'राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव की ओर से आयोजित डिनर के दौरान उज्बेकिस्तानी गायकों और नर्तकों ने यह प्रस्तुति दी. पीएम मोदी ने इस प्रस्तुति को रचनात्मक बताते हुए इसे शानदार सांस्कृतिक जुड़ाव बताया.'

उज्बेकिस्तान है पीएम मोदी के दौरे का पहला पड़ाव
प्रधानमंत्री मोदी के चार दिन के विदेश दौरे का पहला पड़ाव उज्बेकिस्तान है. यहां उनकी राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ अहम द्विपक्षीय बातचीत होगी. दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है.

बिश्केक में होगा SCO का बड़ा शिखर सम्मेलन
प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे का सबसे बड़ा कूटनीतिक पड़ाव किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक होगा. यहां 31 अगस्त और 1 सितंबर को SCO का 26वां शिखर सम्मेलन होने जा रहा है. इस सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की अलग-अलग नेताओं के साथ होने वाली मुलाकातों पर दुनिया की नजर रहेगी.

प्रधानमंत्री की मुलाकात पर भी होगी दुनिया की नजर
SCO शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात सबसे अहम बैठकों में से एक होगी. क्रेमलिन की ओर से इस मुलाकात की पुष्टि की गई है. दोनों नेताओं की मुलाकात 31 अगस्त को SCO सम्मेलन से इतर होगी. वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी SCO में मौजूद रहेंगे. ऐसे में मोदी-शी की संभावित मुलाकात पर भी पूरी दुनिया की नजर होगी. 
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement