Advertisement

7 जनवरी को वाराणसी दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, काशी को मिलेगी विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जनवरी को वाराणसी दौरे पर रहेंगे, इस दौरान 1200 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे तो वहीं 600 करोड़ की 33 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे. 33 तैयार परियोजनाओं में 11 शहरी विकास विभाग की है जो ‘ वाराणसी स्मार्ट सिटी’ ने तैयार की है.

वाराणसी
शिल्पी सेन
  • वाराणसी,
  • 03 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 3:06 PM IST
  • 1200 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास 
  • 600 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण

यूपी में पूर्ण बहुमत से दोबारा सत्ता में वापसी करने वाली योगी सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं तो वहीं प्रधानमंत्री इस जीत के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र काशी आ रहे हैं. प्रधानमंत्री की प्रस्तावित काशी यात्रा 7 जुलाई को है जिसमें पीएम काशी को क़रीब 1800 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देंगे. इन योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण से काशी में जन सुविधाओं के साथ पर्यटन क्षेत्र में भी बदलाव लाने की कोशिश है. 

1200 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे में 1200 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे तो वहीं 600 करोड़ की 33 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे. 33 तैयार परियोजनाओं में 11 शहरी विकास विभाग की है जो ‘ वाराणसी स्मार्ट सिटी’ ने तैयार की है. इसमें एक ओर कहीं सीवर, सड़क और फ्लाईओवर जैसी मूलभूत सुविधाएं हैं तो वहीं पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सारनाथ और नमो घाट (खिड़किया घाट) पर निर्माण कार्य भी हैं. प्रधानमंत्री सारनाथ में प्रो-पुअर(pro poor) tourism Development project का शिलान्यास करेंगे. सारनाथ में इससे न सिर्फ पर्यटकों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं का विकास होगा बल्कि आस पास के लोगों को रोजगार भी मिलेगा. पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विकास के लिए तैयार सारनाथ की इस परियोजना का DPR तैयार हो गया है. इसमें पर्यटन विभाग और वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) इसके लिए साथ काम करेगा. प्रधानमंत्री के शिलान्यास के साथ ही इसपर काम शुरू हो जाएगा जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा.

संपूर्णानंद स्टेडियम का पुनर्विकास भी शामिल
प्रधानमंत्री अपने दौरे में जिन योजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं उसमें संपूर्णानंद स्टेडियम में पुनर्विकास का कार्य भी है. सिगरा स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए ये योजना तैयार की गयी है. वाराणसी स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार इस परियोजना में भूतल के साथ दो मंजिल का भवन होगा, जिसमें बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, टेबल टेनिस, स्क्वैश, वेट लिफ़्टिंग जैसे खेलों के लिए सुविधाएं होंगी. साथ ही जिम, योगा सेंटर, स्पा और कैफ़ेटेरिया भी होंगे.इस मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम को पैरा स्पोर्ट्स के मानकों को भी ध्यान में रखकर तैयार किया जा जाएगा.

सड़क निर्माण के लिए भी महत्वपूर्ण है दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये दौरा वाराणसी में सड़कों के निर्माण योजना को लेकर भी महत्वपूर्ण है. शिलान्यास के लिए तैयार योजनाओं में लहरतारा से BHU होते हुए विजया सिनेमा तक सिक्स लेन सड़क का निर्माण, पांडेयपुर फ्लाईओवर से रिंग रोड तक फोर लेन सड़क का निर्माण, कचहरी से संदहा तक की सड़क को फोरलेन के चौड़ीकरण  के साथ वाराणसी ग्रामीण में 5 नई सड़क और 4 सीसी रोड वाराणसी-भदोही मार्ग का ग्रामीण क्षेत्र में चौड़ीकरण और बाबतपुर- चौबेपुर मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण का शिलान्यास भी शामिल है.

दशाश्वमेध घाट पर दशाश्वमेध भवन का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई योजनाओं का लोकार्पण भी करने वाले हैं जिसमें दशाश्वमेध घाट पर ‘दशाश्वमेध भवन’, वैदिक विज्ञान केंद्र के दूसरे चरण का कार्य, सिंधौरा पुलिस स्टेशन की नई बिल्डिंग, पिंडरा में अग्निशमन भवन, फुलवरिया जेपी मेहता सेंट्रल जेल मार्ग और बाबतपुर कपसेठी रेलवे ओवरब्रिज भी शामिल हैं.प्रधानमंत्री नमो घाट के प्रथम चरण के निर्माण कार्य का भी लोकार्पण करेंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement