Advertisement

पीएम मोदी के बचपन के 5 दोस्तों के किस्से जानिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन मनाया जा रहा है. देशभर में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. इस खास मौके पर पीएम मोदी के बचपन के 5 दोस्तों का किस्ता बताते हैं. इन दोस्तों ने अलग-अलग समय में अलग-अलग इंटरव्यू में पीएम मोदी को लेकर किस्से सुनाए हैं.

PM Modi Birthday
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. बड़े लीडर से लेकर बड़े सितारों तक ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. इस खास मौके पर बीजेपी ने एक महीने का खास 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू किया है. इस दौरान पार्टी एक महीने तक सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम चलाएगी. इस खास मौके नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री कार्यकाल की चर्चा हो रही है. इस खास मौके पर पीएम मोदी के बचपन के दोस्तों की भी चर्चा होनी चाहिए. चलिए आपको पीएम मोदी के बचपन के 5 दोस्तों के बारे में बताते हैं.

दोस्त की शामलदास मोदी की चिट्ठी-
शामलदास मोदी पीएम मोदी के बचपन के दोस्त हैं. शामलदास मेहसाणा जिले के वडनगर के  शामलदास ने अपने दोस्त पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर एक चिट्ठी लिखी है. उन्होंने लिखा कि नरेंद्र मोदी ने जिंदगी में जो ठाना, उसे पूरा करके दिखाया. उन्होंने दोस्त की कामयाबी पर गर्व जताया है.

दशरथभाई पटेल ने सुनाया था मगरमच्छ वाला किस्सा-
वडनगर के रहने वाले दशरथभाई पटेल पीएम मोदी के बचपन के दोस्त हैं. ट्रिब्यूनल इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक पटेल ने याद किया कि कैसे स्कूल के दिनों में पीएम मोदी वडनगर रेलवे स्टेशन पर मुसाफिरों को चाय बेचने के लिए एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे में जाया करते थे. वहां उनके पिता की चाय की दुकान थी. पटेल ने बताया कि वो और पीएम मोदी आरएसएस की शाखाओं में जाया करते थे. उन्होंने स्कूल के नाटकों में भी हिस्सा लेने का किस्सा याद किया. पटेल ने झील से मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ने का किस्सा भी बताया था. हालांकि मां हीराबा के कहने फिर से उसे पानी में छोड़ दिया था.

सुधीर जोशी ने सुनाया था 'साहब' वाला किस्सा-
पीएम मोदी के एक दोस्त सुधीर जोशी है, जो उनके साथ 5वीं से 11वीं तक की पढ़ाई की है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुधीर जोशी ने बताया कि नरेंद्र मोदी ने उनको साहब कहकर बुलाने से मना किया है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं नरेंद्रभाई से साल में कम से कम एक बार डिनर पर मिलता था. शुरू में मैं उनको साहब कहता था, लेकिन वे तुरंत मुझे टोकते थे और कहते थे कि क्या तुम मुझे स्कूल में साहब कहते थे? कृपया मुझे नरेंद्र कहो.

नागजी देसाई ने सुनाया किस्सा-

पीएम मोदी के बचपन के दोस्त नागजी देसाई ने भी उनके साथ वडनगर में पढ़ाई की थी. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक देसाई बताते हैं कि एक बार जब मैंनें उन्हें साहब कहा तो उन्होंने पूछा- क्या तुम इतने पढ़े-लिखे हो गए हो कि मुझे सर कह रहे हो? उन्होंने बताया कि पीएम मोदी हमेशा बचपन के दोस्तों के करीब रहे.

17 सितंबर को ही है दोस्त निरंजन नाइक का बर्थडे-
पीएम मोदी के एक दोस्त का जन्मदिन भी 17 सितंबर को ही है. उनका नाम निरंजन नाइक है. निरंजन और पीएम मोदी ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की थी. एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निरंजन नाइक बताया था कि नरेंद्र मोदी आज भी अपने हर मित्र को नाम से याद रखते हैं. स्कूल के दिनों को लेकर निरंजन ने बताया था कि नरेंद्र मोदी शायद छठी कक्षा में नवीन सर्वविद्यालय में दाखिला लिया था. उन्होंने बताया था कि हम लोग जल्द ही दोस्त बन गए थे, क्योंकि मैं भी आरएसएस की स्थानीय शाखा का सदस्य था. उन्होंने बताया कि हम दोनों 12वीं तक साथ रहे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement