pm narendra modi
pm narendra modi
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में उनके 25 साल के राजनीतिक सफर और जनसेवा का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए 600 बाइकर्स की खास यात्रा निकलेगी. जन्मस्थान से शुरू होने वाली यह यात्रा उनकी कर्मभूमि तक जाएगी. इस दौरान हाटकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर पीएम मोदी की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना भी की जाएगी.
आयोजकों के मुताबिक, इस बाइक यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 25 साल के कार्यकाल का संदेश देश के लोगों तक पहुंचाना है. उनका कहना है कि आजादी के बाद यह एक ऐसा राजनीतिक सफर है, जिसमें किसी नेता ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार 25 साल तक जनादेश हासिल कर सेवा का काम किया है.
युवाओं को मोदी के जीवन से प्रेरणा देने की बात
कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और संघर्ष की कहानी देश के बच्चों, किशोरों और युवाओं तक पहुंचाना जरूरी है. उनका उद्देश्य है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से कई युवा नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें. यह कार्यक्रम विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के लिए भावी पीढ़ी को प्रेरित करने की सोच के साथ तैयार किया गया है.
गरीबी से निकलकर देश की राजनीति के केंद्र तक पहुंचे मोदी
आयोजकों ने प्रधानमंत्री मोदी के बचपन और संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि एक छोटे से गांव में गरीबी के बीच जन्म लेने के बाद उन्होंने अपने दम पर देश की राजनीति में लंबा सफर तय किया. उन्होंने कहा कि मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार माना है और सर्वसमावेशी विकास की सोच के साथ काम किया है.
कार्यक्रम में यह भी दावा किया गया कि प्रधानमंत्री ने लगातार 25 साल जनसेवा की है और उनके कार्यकाल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाने में मदद मिली. आयोजकों ने उनके कार्यकाल को देश के लिए महत्वपूर्ण दौर बताते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत बन सकता है.
ये भी पढ़ें: