scorecardresearch

NTA ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, दिसंबर से मार्च तक UGC-NET, JEE Main समेत कई एग्जाम की तारीखें तय

परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाली कई अहम परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर जारी कर दिया है. इसमें UGC-NET, JEE Main 2027, Joint CSIR-UGC NET, CMAT और CUET-PG जैसी परीक्षाएं शामिल हैं.

Advertisement
NTA exam calendar 2026-27 NTA exam calendar 2026-27

परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाली कई अहम परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर जारी कर दिया है. इसमें UGC-NET, JEE Main 2027, Joint CSIR-UGC NET, CMAT और CUET-PG जैसी परीक्षाएं शामिल हैं. परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह कैलेंडर काफी अहम है, क्योंकि इससे उन्हें अपनी पढ़ाई और दूसरे जरूरी कामों की पहले से योजना बनाने में मदद मिलेगी.

UGC-NET 14 दिसंबर से होगा शुरू
NTA के कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर 2026 का UGC-NET 14 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा. 20 और 21 दिसंबर को बफर डेट के तौर पर रखा गया है. वहीं Joint CSIR-UGC NET की परीक्षा 20 और 21 दिसंबर को होगी. बफर डेट का मतलब ऐसी अतिरिक्त तारीख से है, जिसका इस्तेमाल किसी वजह से तय दिन पर परीक्षा नहीं हो पाने की स्थिति में किया जा सकता है.

जनवरी में JEE Main Session 1
JEE Main 2027 का पहला सेशन जनवरी में आयोजित किया जाएगा. परीक्षा 22, 23, 24 और 28, 29, 30 जनवरी को होगी. 31 जनवरी को बफर डेट के रूप में रखा गया है. इसके अलावा Army Cadets College की परीक्षा 4 जनवरी को प्रस्तावित है.

फरवरी में CMAT और NITTT परीक्षा
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट यानी CMAT 2027 का आयोजन 7 फरवरी को किया जाएगा. वहीं NITTT Part 1 की परीक्षा 26 और 27 फरवरी को होगी.
मार्च में CUET-PG 2027 की परीक्षा 17 दिनों तक आयोजित की जाएगी. NITTT Part 2 की परीक्षा 5 और 7 मार्च को प्रस्तावित है.

NTA ने दी तारीखों को लेकर अहम जानकारी
NTA ने साफ किया है कि ये सभी तारीखें फिलहाल टेंटेटिव हैं और इनमें बदलाव किया जा सकता है. प्रशासनिक, शैक्षणिक, कानूनी, लॉजिस्टिक या किसी अन्य अप्रत्याशित स्थिति के कारण परीक्षा की तारीख बदल सकती है. NTA ने यह भी कहा है कि कैलेंडर जारी होना किसी परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं है. हर परीक्षा के लिए अलग से विस्तृत नोटिफिकेशन और इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी किया जाएगा.



छात्रों को वेबसाइट चेक करने की सलाह
NTA ने छात्रों, शिक्षण संस्थानों और अन्य उम्मीदवारों को परीक्षा कैलेंडर के आधार पर अपनी तैयारी की योजना बनाने की सलाह दी है. उम्मीदवारों को आगे की जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित परीक्षा पोर्टल नियमित रूप से चेक करने को कहा गया है. एजेंसी ने छात्रों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें.

ये भी पढ़ें: