गजब! रेलवे ने अपने ही कबाड़ से कर डाली ₹317 करोड़ की कमाई, बिना टिकट यात्रा करने वालों से ₹148 करोड़ की वसूली

उत्तर मध्य रेलवे यानी NCR ने 'कबाड़ से जुगाड़' को हकीकत में बदल दिया है. रेलवे यार्ड, वर्कशॉप और ट्रैक किनारे पड़े पुराने लोहे और बेकार सामग्री को नीलाम कर उत्तर मध्य रेलवे ने रिकॉर्ड 317 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की गई है. इस पहल से जहां रेलवे की आय बढ़ी है, वहीं साफ-सफाई और स्पेस मैनेजमेंट में भी बड़ा सुधार देखने को मिला है.

Prayagraj Railways
gnttv.com
  • प्रयागराज ,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:33 PM IST

भारतीय रेलवे के उत्तर मध्य रेलवे ने इस बार ऐसा कमाल किया है, जिसने सबको चौंका दिया है. कबाड़ को कमाई का जरिया बनाते हुए NCR ने 317 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व हासिल कर नया रिकॉर्ड बना दिया है. साथ ही बिना टिकट यात्रियों पर सख्ती और माल ढुलाई में भी ऐतिहासिक प्रदर्शन किया गया है.

उत्तर मध्य रेलवे यानी NCR ने 'कबाड़ से जुगाड़' को हकीकत में बदल दिया है. रेलवे यार्ड, वर्कशॉप और ट्रैक किनारे पड़े पुराने लोहे और बेकार सामग्री को नीलाम कर उत्तर मध्य रेलवे ने रिकॉर्ड 317 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की गई है. इस पहल से जहां रेलवे की आय बढ़ी है, वहीं साफ-सफाई और स्पेस मैनेजमेंट में भी बड़ा सुधार देखने को मिला है.

चेकिंग अभियान के तहत 148 करोड़ रुपये की वसूली
इतना ही नहीं NCR ने बिना टिकट यात्रा करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की है. विशेष टिकट चेकिंग अभियान के तहत 148 करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली की गई है. साफ है कि अब रेलवे नियमों को लेकर पूरी तरह सख्त हो गया है. सिर्फ यही नहीं, माल ढुलाई में भी NCR ने रिकॉर्ड बनाया है. 21 मिलियन टन से ज्यादा माल परिवहन कर इस जोन ने अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है. इस उपलब्धि पर NCR के CPRO शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि यह सफलता बेहतर प्लानिंग, सख्त निगरानी और टीम वर्क का नतीजा है. आने वाले समय में भी NCR नए रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. तो कबाड़ से कमाई और सख्ती के दम पर उत्तर मध्य रेलवे ने एक नया मॉडल पेश किया है. अब देखना होगा कि, क्या बाकी रेलवे जोन भी इस रास्ते पर चलकर ऐसे ही रिकॉर्ड बना पाते हैं या नहीं.

रिपोर्टर: आनंद राज

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED