Advertisement

करतापुर गुरुद्वारे के बाहर पाकिस्तानी मॉडल ने कराया फोटो शूट, तस्वीर देख भड़के लोग

तस्वीर को देख एक वरिष्ठ पत्रकार रविंदर सिंह रॉबिन ने मॉडल की कड़ी आलोचना की. रविंदर सिंह ने ट्विटर पर लिखा-महिलाओं के परिधान के विपरीत लाहौर की एक मॉडल करतारपुर गुरुद्वारे के बाहर फोटो शूट करा रही है. इससे सिख समुदाय की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है.

गुरुद्वारे के बाहर फोटो शूट कराती मॉडल
gnttv.com
  • चंडीगढ़,
  • 29 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:57 PM IST
  • पंजाब पुलिस जांच में जुटी
  • एक पत्रकार के ट्वीट पर हरकत में आई पुलिस
  • लाहौर की रहने वाली है मॉडल

करतापुर गुरुद्वारे के बाहर पाकिस्तानी मॉडल ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे सिख समुदाय के लोग काफी आक्रोशित हो गए. दरअसल, करतारपुर गुरुद्वारे के बाहर एक मॉडल ने फोटो शूट कराया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. इसके उस परिधान में वहां नहीं पहुंची थी जिस तरह सिख महिलाएं गुरुद्वारे में जाती हैं. बस इसी को लेकर महिला की आलोचना शुरू हो गई.

जांच में जुटी पंजाब पुलिस
पंजाब पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है. इससे पहले तस्वीर को देख एक वरिष्ठ पत्रकार रविंदर सिंह रॉबिन ने मॉडल की कड़ी आलोचना की. रविंदर सिंह ने ट्विटर पर लिखा-महिलाओं के परिधान के विपरीत लाहौर की एक मॉडल करतारपुर गुरुद्वारे के बाहर फोटो शूट करा रही है. इससे सिख समुदाय की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है.

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
पत्रकार के ट्वीट पर पंजाब के मुख्यमंत्री के डिजिटल मीडिया देखने वाले अजहर मशवानी ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि इस मामले को लीगल एक्शन लेने के लिए अधिकारियों के पास भेज दिया गया है. इसके थोड़ी देर बाद पंजाब पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा-"इस मामले में हर तरह से जांच की जा रही है. इसमें जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी."

पंजाब पुलिस की तरफ से यह कहा गया कि मॉडल और फोटो शूट से जुड़े सभी लोगों की जांच की जा रही है. सभी धर्मों के पूजा स्थल समान रूप से सम्मानित हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement