Advertisement

Udham Singh Nagar News: तैयार करते थे फर्जी प्रमाण पत्र, जिससे लोग लेते मेडिकल में दाखिला... खुलासे के बाद गिरोह से 5 गिरफ्तारी

जहां एक तरफ नीट मामले में जोर पकड़ा हुआ है. वहीं इस कड़ी में एक गिरोह का खुलासा हुआ है जो फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करता था, जिनका इस्तेमाल दाखिले के लिए किया जाता था.

गिरफ्तार किए गए आरोपी
रमेश चंद्रा
  • उधम सिंह नगर ,
  • 25 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST

देहरादून STF की कार्यवाही उधम सिंह नगर तक पहुंच गयी है. NEET पेपर लीक के बाद उत्तराखंड में NEET पेपर पास के बाद फर्जी प्रमाण पत्रों से मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने वाले मामले ने सूबे मे हड़कंप मचा दिया है. 

स्थाई प्रमाण पत्र का ऐसा खुलासा हुआ कि मेडिकल कॉलेज से 4 फर्जी प्रमाण पत्रों को पकड़ा है. जिसके एसडीएम बाजपुर ने फर्जी प्रमाण पत्र बना कर एडमिशन लेने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. जनपद के बाजपुर मे 4 मेडिकल कॉलेज से आए स्थाई और जाती प्रमाण पत्र के सत्यापन के दौरान ये बड़ा खुलासा हुआ है. एसडीम के निर्देशों के बाद कोतवाली बाजपुर में एक महिला सहित 5 आरोपियों पर मुकदमा कर गिरफ्तार किया है.

मामले में की गई 4 गिरफ्तारी

उधम सिंह नगर में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले कथित बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. जिसके बाद प्रशासनिक कार्रवाई से हड़कंप मच गया है. बाजपुर में फर्जी प्रमाण पत्र तैयार किए जाने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है . 

पत्र तैयार करने के लेकर पूरे गिरोह की पूछताछ

अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र तैयार कराने, दस्तावेजों की प्रक्रिया तथा इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई. प्रशासन को आशंका है कि फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने का यह मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है. 

जांच के दौरान दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों की सत्यता के साथ-साथ इनके तैयार होने की प्रक्रिया और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है. मामले में प्रशासन की ओर से एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement