फॉरेन रिटर्न, B.Tech पास और इंजीनियर... फिर भी करता था चोरी, ट्रेन के एसी कोच से उड़ाता था सामान

भोपाल जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी फॉरेन रिटर्न है और पुणे यूनिवर्सिटी से B.Tech पास है. ऑनलाइन बेटिंग गेम की लत के बाद उसने ट्रेन यात्रियों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए हैं. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

B.Tech पास चोर
gnttv.com
  • भोपाल,
  • 02 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:18 PM IST

भोपाल जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी फॉरेन रिटर्न है और पुणे यूनिवर्सिटी से B.Tech पास है. ऑनलाइन बेटिंग गेम की लत के बाद उसने ट्रेन यात्रियों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए हैं. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

भोपाल जीआरपी ने जिस चोर को पकड़ा है, वह पढ़ा-लिखा और विदेश यात्रा कर चुका है. अफशा बेगम जो आगरा की रहने वाली हैं और राजधानी एक्सप्रेस के कोच A-1 में सफर कर रही थीं. उन्होंने मुंबई जीआरपी को शिकायत दी थी कि भोपाल स्टेशन पर 20 जनवरी को वो राजधानी ट्रेन में आगरा से मुंबई तक का सफर कर रही थी. लेकिन  भोपाल स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान अज्ञात बदमाश ने उनकी नींद का फायदा उठाकर सिरहाने रखा लेडीज पर्स चोरी कर लिया. पर्स में सोने के आभूषण और 35 हजार रुपये नकद थे. चोरी हुए सोने की कीमत करीब 3 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई.

मुंबई जीआरपी ने मामला दर्ज होते ही जीआरपी ने जांच तेज की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की. करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी की गतिविधियों का पूरा रोडमैप तैयार किया गया और 30 जनवरी को आरोपी को हिरासत में लिया गया.

पढ़ा-लिखा चोर
पूछताछ में उसकी पहचान प्रांजल दीक्षित के रूप में हुई, जो लखनऊ, उत्तर प्रदेश का निवासी है. जीआरपी के मुताबिक आरोपी ने पुणे यूनिवर्सिटी से B.Tech किया है और एक नामी कंपनी में नौकरी भी कर चुका है, लेकिन मन न लगने पर उसने नौकरी छोड़ दी. आरोपी प्रांजल दो बार लंदन भी जा चुका है. पूछताछ में उसने एसी कोच में यात्रियों के पर्स चोरी करने की बात कबूल की और बताया कि चोरी से मिले पैसे वह ऑनलाइन गेमिंग में हार चुका है.

एसी कोच में ही चोरी को देता अंजाम
पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की एक जोड़ी झुमका, दो सोने की चेन और दो लेडीज अंगूठियां बरामद की हैं. बरामद माल की कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है. जीआरपी पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो तैयार होकर रेलवे स्टेशन आ जाता था और केवल एसी कोच में ही चोरी को अंजाम देकर ट्रेन से उतर जाता था. भोपाल में आरोपी किराए का कमरा लेकर रहता है.

रिपोर्टर: रवीश पाल सिंह

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED