Advertisement

कौन करेगा सरकार से बातचीत? रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों ने बता दिए नाम

रांची में आंदोलन कर रहे छात्र सरकार से बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं. छात्रों ने बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल के नाम तय कर लिये हैं. इस लिस्ट में 8 छात्रों के नाम हैं. इसके अलावा एक वकील और 2 तकनीकी जानकर होंगे. सरकार बातचीत के लिए समय और जगह तय करके बताएगी.

Ranchi JPSC, JSSC Protest
gnttv.com
  • रांची,
  • 06 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC परीक्षाओं में धांधली और गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन चल रहा है. 13 दिन से आंदोलन कर रहे छात्र बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं. छात्रों ने सरकार से बातचीत के लिए प्रतिनिधियों के नाम तय कर दिए हैं. JPSC JSSC रिफॉर्म मंच ने बताया है कि सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने अपने प्रतिनिधिमंडल के नाम तय कर दिए हैं.

छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में कौनक-कौन?
रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों ने सरकार से बातचीत के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल के नाम चुन लिए हैं. छात्रों ने बातचीत के लिए कुल 11 प्रतिनिधि चुने हैं. इसमें 8 छात्र हैं. इसके साथ ही एक वकील और 2 तकनीकी जानकार शामिल हैं. चलिए आपको बताते हैं कि सरकार से बातचीत के लिए छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल हैं?

  • पीयूष कुमार सिंह
  • रविंद्र पासवान
  • राजेश प्रसाद
  • नीतू कुजूर
  • कार्तिक सोरेन
  • रविंद्र
  • अंकित कुमार
  • शालू सिंह

सरकार बताएगी बातचीत का समय-
छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के नाम एसडीओ को सौंप दिए हैं. इसके बाद सरकार बैठक का समय और स्थान तय करेगी. उसके बाद इसके बारे में छात्रों को जानकारी देगी. समय और स्थान तय हो जाने के बाद बातचीत की संभावना है.

गांवों से आए हैं आंदोलन में शामिल बच्चे-
इस आंदोलन में शामिल अधिकतर छात्र सूबे के दूर-दराज इलाकों से आए हैं. उन जगहों पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. उन जगहों पर ना तो अच्छे स्कूल हैं और ना ही कॉलेज हैं. ये छात्र शहर में छोटे-छोटे कमरों में रहकर तैयारी करते हैं. छात्रों का आरोप है कि जब परीक्षा होती है तो पेपर लीक हो जाता है या ओएमआर शीट में हेरफेर कर दी जाती है. 

सरकार का क्या कहना है?
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कहना है कि सरकार के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं. जो भी अपनी मांग रखना चाहता है. वह सरकार से बात कर सकता है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है. कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement