Delhi Weather Update: दो हफ्ते बाद दिल्ली में गर्मी से राहत, राजधानी में जमकर बरसे बादल

दिल्ली में 15 दिन की भीषण गर्मी के बाद अब बारिश के कारण उमस से राहत है. वहीं मौसम विभाग ने यूपी के भी कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है.

मानसून
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 8:19 AM IST
  • 15 दिन बाद गर्मी से राहत
  • 30 जून के बाद बड़े इलाके में बारिश

राजधानी दिल्ली में शनिवार को करीब 15 दिन बाद मानसून के बादल जमकर बरसे. ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. जिसके चलते अधिकतम तापमान में भी लगभग दो डिग्री की कमी आई है, और दिल्ली के लोगों को उमस से भारी राहत मिली है. मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को भी हल्की बारिश का अनुमान लगाया है.

15 दिन बाद गर्मी से राहत
शनिवार की बात करें तो दिल्ली के मौसम में खासी उमस और गर्मी बनी हुई थी. लेकिन दोपहर तक मौसम में बदलाव देखने को मिला. दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में घने काले बादल छाए और अच्छी खासी बारिश हुई. मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. हालांकि शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई.

30 जून के बाद बड़े इलाके में बारिश
इससे पहले दिल्ली में 30 जून को अच्छी बारिश हुई थी. उस दिन दिल्ली के दो मौसम केंद्रों में 100-100 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई थी. लेकिन इसके बाद बीच-बीच में एक-दो जगहों पर भारी बारिश तो हुई लेकिन दिल्ली को भिगोने वाली बारिश नहीं हुई. 

यूपी वालों को भी गर्मी से राहत
वहीं भीषण उमस झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को भी जल्द राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में मानसून यूपी में एक्टिव होगा. विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार और मंगलवार से पूरे प्रदेश में तेज मानसूनी बारिश की संभावना है. इतना ही नहीं रविवार को भी कुछ जिले में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. 

 

Read more!

RECOMMENDED