Advertisement

'मोर्चरी में सुंदर महिला की डेडबॉडी से होता है रेप', कांग्रेस विधायक के दावे पर बवाल

मध्य प्रदेश के रीवा में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया है. अभय मिश्रा ने कहा कि मोर्चरी में सुंदर महिलाओं के शव के साथ रेप होता है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Congress MLA Abhay Mishra
विजय कुमार विश्वकर्मा
  • रीवा,
  • 09 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST

मध्य प्रदेश के रीवा में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के एक बयान ने सूबे की राजनीति में हलचल मचा दी है. संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ चल रहे आंदोलन में शामिल हुए विधायक अभय मिश्रा ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि अस्पताल की मोर्चरी में सुंदर महिलाओं के शवों के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटनाएं होती हैं.

मोर्चरी में सुंदर महिला का रेप होता है- अभय मिश्रा
विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि जब किसी सुंदर महिला की मौत होती है और पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखा जाता है, तब परिजन बाहर इंतजार करते हैं, जबकि अंदर शव के साथ गलत कृत्य किए जाते हैं. उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है.

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा मौत मामले में प्रदर्शन-
हाल ही में संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया था. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे. मामले को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन हुए, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए दो डॉक्टरों और दो नर्सिंग स्टाफ को निलंबित किया गया. इसके अलावा अस्पताल के डीन और अधीक्षक को भी उनके पद से हटा दिया गया है. पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच जारी है.

बयान के बाद बढ़ा विवाद-
विधायक अभय मिश्रा के ताजा आरोपों ने विवाद को और बढ़ा दिया है. विधायक के बयान पर हंगामा मच गया है. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है. लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हर तरफ इसकी ही चर्चा हो रही है. हालांकि, उनके दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही अब तक संबंधित प्रशासन या अस्पताल प्रबंधन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement