BRICS Summit
BRICS Summit
दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारी जोरशोर से चल रही है. दिल्ली के प्राचीन बाजारों में से एक चांदनी चौक के व्यापारी भी इस सम्मेलन को लेकर काफी उत्साहित हैं और बाजार के व्यापारी विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए कई तरह की तैयारी कर रहे हैं. जहां बाजार में साफ सफाई की व्यवस्था की जा रही है तो वहीं दुकानदार विदेशी मेहमानों के लिए अलग-अलग अपने स्तर पर आइटम उनके लिए रखना चाहते हैं और रख रहे हैं. वहीं विदेशी मेहमानों को आकर्षित करने के लिए उनकी भाषा सीख रहे हैं जैसे की इंग्लिश, फ्रेंच, चाइनीस इत्यादि, ताकि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों को चांदनी चौक बाजार के तरफ आकर्षित कर सके. अगर बाजार घूमने विदेशी मेहमान आते हैं तो उनका ठीक से स्वागत कर सकें. व्यापारियों का कहना है कि हम शिखर सम्मेलन के लिए काफी उत्साहित है और इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी जी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने ऐसा आयोजन इंडिया और दिल्ली में किया है. हमारी इच्छा है कि विदेशी मेहमान चांदनी चौक मार्केट में आए.
ब्रिक्स को लेकर कारोबारियों और दुकानदारों में उत्साह-
राजधानी दिल्ली के प्राचीन और प्रसिद्ध बाजार चांदनी चौक के दुकानदारों और कारोबारियों ने खुलकर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर अपनी बातें रखी और इस सम्मेलन को लेकर खुशी जाहिर की. उनका कहना है कि प्रधानमंत्री का हम धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने शिखर सम्मेलन भारत में करवा रहे हैं और भारत में भी दिल्ली में हो रहा है. इसीलिए हम चाह रहे हैं कि जो विदेशी मेहमान भारत आएंगे, वह चांदनी चौक भी आएं और उसके लिए हम लोग काफी तैयारी कर रहे हैं. अपने दुकानों पर अलग-अलग तरह के आइटम विदेशी मेहमानों के लिए रख रहे हैं तो वहीं खान-पान के दुकानों पर उनके लिए खास तरह की मिठाइयां व्यंजन बनाए जा रहे हैं. ज्वेलरी की दुकानों पर भी विशेष तरीके की आइटम उपलब्ध कराई जा रही.
विदेशी भाषाएं सीख रहे व्यापारी-
कारोबारियों का कहना है कि हम लोग विदेशी मेहमानों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग विदेशी भाषाएं भी सीख रहे हैं हम अपने बच्चों से गाइड ले रहे हैं क्योंकि बच्चे हमारे अलग-अलग भाषा की पढ़ाई कर रहे हैं तो हम लोग अक्सर प्रयोग में लाने वाले कुछ शब्द सीख रहे हैं, ताकि विदेशी मेहमान जो अलग-अलग देशों के आएंगे तो उनसे हम उस भाषा में बात कर उनको प्रभावित कर सकें.
चांदनी चौक में दूसरे देशों से व्यापारी आते हैं- भगवान बंसल
चांदनी चौक के व्यापारी भगवान बंसल ने बताया कि हमारे कपड़े के व्यापारी बड़ी संख्या में चांदनी चौक मार्केट में है. यहां कपड़े का व्यापार होता है, वह पूरे दुनिया में होता है. 11 तारीख को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जो दूसरे देशों के प्रधानमंत्री या उनके प्रमुख लोग आ रहे हैं, यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है. हमारे व्यापार को बढ़ाने में हमारे प्रधानमंत्री का बहुत योगदान है. देश का दिल दिल्ली और दिल्ली में चांदनी चौक की अहम भूमिका होती है. चांदनी चौक में भारत के नहीं, वर्ल्ड के व्यापार होते हैं. हम इन वर्ल्ड के देशों के लिए कुछ भाषाएं सीख रहे हैं. अपने बच्चों को भी भाषा सीखा रहे हैं और हम चाहेंगे कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान जो मेहमान आ रहे हैं, वे चांदनी चौक में भी आए, उसके लिए हम लोग तमाम तैयारियां कर रहे हैं. उनकी भाषाएं सीख रहे हैं, ताकि हमारे व्यापार का बढ़ावा हो सके. क्योंकि बाहर देश के लोग आएंगे और हम उनकी भाषा में बात करेंगे तो वह ज्यादा प्रभावित होंगे और हमारे साथ व्यापार करेंगे.
ज्वेलरी के नए मॉडल लाए हैं- सत्येंद्र जैन
सत्येंद्र जैन ने बताया कि हमारी ज्वेलरी की दुकान 1924 से चांदनी चौक मार्केट में है. मेरी उम्र 87 वर्ष हो गई है, हमारे बच्चे अब नई भाषाएं सीख रहे हैं, ताकि विदेशी मेहमानों को हम अपने तरफ आकर्षित कर सकें. इंग्लिश आती है. इसके अलावा जापानी भी सीख रहे हैं, चीनी भी सीख रहे हैं. हमने उनको ध्यान में रखकर ज्वेलरी के नए मॉडल लाए हैं.
मेहमान आएंगे, देखेंगे तो ज्वेलरी का व्यापार बढ़ेगा. चांदनी चौक मार्केट सर्वधर्म स्वभाव का संदेश देता है, यहां मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च है. ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर हमें उस तरीके का खुशी है, जैसे घर में कोई बच्चा पैदा होता है और उसके लिए जश्न मनाया जाता है, तैयारी की जाती है, वैसी तैयारी हम कर रहे हैं.
खास जलेबी भी तैयारी है- दुकानदार
जलेबी का दुकान चलाने वाले रमाकांत शर्मा ने बताया कि ब्रिक्स सम्मेलन के लिए तैयारी अच्छी है. साफ सुथरी व्यवस्था हो रही है. विदेशी मेहमान आएंगे तो उनको स्वादिष्ट जलेबी खिलाया जाएगा. हम विदेशी भाषा बोल लेते हैं. हम इंग्लिश बोल पाते हैं. हमारे यहां का खास जलेबी और राबड़ी है. अगर आप बीमार हैं. तब भी हमारी जलेबी-राबड़ी खा सकते हैं. ऐसी जलेबी है कि चार-पांच दिन रखने पर भी खराब नहीं होती. हम इसको देसी घी में बनाते हैं. हमारे इस जलेबा की दुकान को चांदनी चौक में 110 साल हो गए.
वही मार्केट घूमने आए रक्षित राज ग्रोवर ने बताया कि मैं राजस्थान से आया हूं और यहां जलेबी के दुकान पर मैं जालेबी खाता हूं यहाँ का बहुत अच्छा टेस्ट है वहीं ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर उन्हें कहा कि अगर यहां पर मेहमान आएंगे तो अच्छा रहेगा क्योंकि चांदनी चौक मार्केट बहुत अच्छा है यहां घूमने लायक बहुत सारी चीज हैं
पीएम मोदी को धन्यवाद- नरेश गुप्ता
व्यापारी नरेश गुप्ता ने बताया कि मेरी दुकान कपड़े की है. मैं पीएम मोदी का शुक्रिया करना चाहूंगा कि उन्होंने ब्रिक्स सम्मेलन दिल्ली में लाया है. जैसे कि पता है, ब्रिक्स में 5 देश हैं. उसमें और 6 ऐड होगी, ऐसे सम्मेलन से ग्लोबल स्तर पर भारत की छवि अच्छी बनती है. चांदनी चौक व्यापार मंडल के तरफ से सबसे बड़ी तैयारी यही है कि जब विदेशी मेहमान आए तो यहां साफ सुथरा रहे. हम व्यापारी लोग अपने स्तर पर अपने स्टाफ को और खुद को गाइड कर रहे हैं कि शालीनता से बात करेंगे. हम लोग अपने स्तर पर जो छोटे-छोटे शब्द हैं, जैसे इंग्लिश है. फ्रेंच है. उसके कुछ शब्द सीख ले रहे हैं, ताकि उन विदेशी मेहमानों के सामने बोल सकें
ज्वेलरी दुकानदार ऋषभ जैन ने बताया कि हमारा जो ज्वेलरी मार्केट है. वह काफी पुराना मार्केट है और यहां टूरिस्ट पहले से भी आते हैं तो हम उसको लेकर तैयार रहते हैं. हम ज्यादा मिडल ईस्ट कंट्री में इंपोर्ट करते हैं और वहां अरबी ज्यादा बोली जाती है. फ्रांस में भी ज्वेलरी अच्छी पसंद की जाती है तो फ्रांस का लैंग्वेज भी सीख रहे हैं.
ये भी पढ़ें: