प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की तो देश में जगह-जगह इसका असर दिखने लगा. लोगों ने सोना खरीदना छोड़ दिया. इसके साथ ही लोग कार पूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने लगे. लेकिन बिहार के रोहतास में एक स्वर्णकार इस अपील से खुश नहीं हुआ. उसने अनोखे तरीके से इसका विरोध जताया. स्वर्णकार ने अपनी ज्वेलरी शॉप के सामने पकौड़े की दुकान खोल ली.
ज्वेलरी शॉप नहीं, पकौड़े की दुकान-
एक स्वर्णकार ने अजीबोगरीब तरीके से अपना विरोध जताया. उसने सोना चांदी के दुकान के सामने ही पकोड़े और चाय की दुकान खोल ली है. डेहरी के पाली रोड में स्थित प्रसिद्ध सोना-चांदी की दुकान 'श्री लक्ष्मी ज्वेलर्स' के मालिक सच्चिदानंद प्रसाद ने विधिवत चाय-पकौड़े के दुकान का उद्घाटन किया. उन्होंने अपने सोना-चांदी के दुकान के सामने ही चाय पकौड़ा नाश्ता का स्टाल लगा दिया है.
रोजी-रोटी के लिए पकौड़े की दुकान खोली- शशि कुमारी
उन्होंने डेहरी डालमियानगर नगर परिषद के मुख्य पार्षद शशि कुमारी को बुलाकर विधिवत अपने चाय नाश्ते के दुकान का उद्घाटन भी करवाया. उन्होंने बताया कि किस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से आह्वान किया है कि वह सोना-चांदी की खरीदारी नहीं करें. ऐसे में उन लोगों के दुकान में अब ग्राहक आना लगभग बंद हो गए हैं. प्रधानमंत्री के आह्वान के कारण अब लोग सोना नहीं खरीद रहे हैं. ऐसे में उन लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है. अंततः अब एक ही चारा बचा है कि परिवार का भरण पोषण करने के लिए चाय पकौड़ा या कुछ बेचा जाए. इसीलिए उन लोगों ने निर्णय लिया है कि अपने आभूषण दुकान के सामने ही चाय पकौड़े का स्टाल लगाएंगे. जिसका आज उन्होंने विधिवत उद्घाटन किया.
पीएम मोदी ने की है अपील-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के लोगों से अगले एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने वर्फ फ्रॉम होम, कार पूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल की अपील की है. देशभर में इसका समर्थन किया जा रहा है. लेकिन कई जगहों पर इसका विरोध भी हो रहा है. रोहतास में भी इसका विरोध किया गया.
(रंजन कुमार की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: