Advertisement

स्वामी यशवीर जी महाराज का बड़ा ऐलान, आधार कार्ड देखकर इस मंदिर में खरीदें सामान

सहारनपुर के सुप्रसिद्ध माता शाकुंभरी देवी सिद्ध पीठ पर नवरात्रों में आयोजित होने वाले 15 दिवसीय मेले में इस बार बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है. मुजफ्फरनगर के स्वामी यशवीर जी महाराज ने ऐलान किया है कि वह मेले में खुद 'पहचान अभियान' चलाएंगे ताकि कोई भी 'थूक मूत्र जिहादी गैंग' का सदस्य दुकान न लगा सके.

स्वामी यशवीर जी महाराज
gnttv.com
  • मुजफ्फरनगर,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

मुजफ्फरनगर के स्वामी यशवीर जी महाराज ने ऐलान किया है कि अब नवरात्रों के दौरान सहारनपुर में स्थित माता शाकुंभरी देवी मंदिर के बाहर भी पहचान अभियान चलाया जाएगा. उनका कहना है कि अब कोई भी 'थूक मूत्र जिहादी गैंग' का सदस्य हमारी आस्था के इस मेले में दुकान नहीं लगा पाएगा.

सनातनी लोगों से की अपील
आपको बता दें कि अपने एक बयान का वीडियो वायरल करते हुए योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने मेले में पहुंचने वाले सभी सनातनी लोगों से यह अपील की है कि वे मेले में जिस दुकान से भी सामान खरीदें, पहले उस दुकानदार की पहचान के लिए उसका आधार कार्ड चेक करें, उसके बाद ही सामान खरीदें.

उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई भी मेले के अंदर 'थूक मूत्र जिहादी गैंग' का सदस्य दुकान करता हुआ या घूमता हुआ मिलता है, तो उसे मेले से तुरंत बाहर कर दिया जाए.

खुद चलाएंगे चेकिंग अभियान
स्वामी यशवीर जी ने यह भी ऐलान किया है कि वह माता शाकुंभरी देवी मंदिर पर लगने वाले मेले में खुद अपने सनातनी लोगों के साथ चेकिंग अभियान चलाएंगे. इस चेकिंग अभियान में सनातनी लोग सभी दुकानदारों की जांच कर यह संतुष्टि करेंगे कि कहीं कोई 'थूक मूत्र जिहादी गैंग' का सदस्य दुकान लगाकर हिंदू धर्म को भ्रष्ट करने में तो नहीं लगा है. अगर ऐसा करता हुआ कोई पाया गया, तो उसे मेले से तुरंत बाहर कर दिया जाएगा.

नवरात्र में लगता है 15 दिवसीय मेला
आपको बता दें कि सहारनपुर जनपद में स्थित माता शाकुंभरी देवी सिद्ध पीठ मंदिर पर नवरात्रों के दौरान 15 दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है. इस मेले में दूर दराज से बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. लेकिन इस बार यह मेला विवादों में पड़ता नजर आ रहा है, क्योंकि पहले मंदिर प्रांगण के आसपास यह पोस्टर लगाए गए थे कि गैर हिंदुओं का मंदिर में प्रवेश वर्जित है. अब कांवड़ मेले में पहचान अभियान चलाने वाले स्वामी यशवीर जी महाराज ने भी माता शाकुंभरी देवी के मेले में पहचान अभियान चलाने का ऐलान कर दिया है. ऐसे में अब यह देखना होगा कि सहारनपुर प्रशासन इस मामले को लेकर क्या कदम उठाता है.

(रिपोर्ट- संदीप)

ये भी पढ़ें 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement