Advertisement

3 साल पहले शादी, ऑनलाइन हुआ इश्क, फैमिली ने बुलाई पंचायत, प्रेमी के साथ रहने पर अड़ गई महिला, पति ने दे दी कुर्बानी

समस्तीपुर जिले के वीरनामा गांव में दो बच्चे की मां ने भरी पंचायत में प्रेमी के साथ रहने के जिद पर अड़ गई तो पति ने प्रेमी से शादी करवा दी.

पति ने पत्नी की प्रेमी से शादी करवाई
gnttv.com
  • समस्तीपुर ,
  • 05 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां भरी पंचायत में एक पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पकड़ ली, इसके बाद पती ने कुछ ऐसा किया, जिसे जान आपके होश उड़ जाएंगे. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

दरअसल, मामला समस्तीपुर जिले के वीरनामा पंचायत का है. जानकारी के अनुसार, देसुआ गांव की रहने वाली एक युवती की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले वैशाली जिले के एक युवक से हुई थी. शादी के बाद दंपती के दो बच्चे हुए, हालांकि बीमारी के कारण एक बच्चे की मौत हो गई. इसके बाद पति-पत्नी अपने एक बच्चे के साथ सामान्य जीवन बिता रहे थे.

सोशल मीडिया पर लड़के से मुलाकात
इसी दौरान महिला का सोशल मीडिया के जरिए समस्तीपुर जिले के ही वीरनामा पंचायत अंतर्गत सुपौल गांव के एक युवक से संपर्क हुआ, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया. जब इस बात की जानकारी पति को हुई, तो घर में विवाद बढ़ने लगा. परिजनों ने कई बार महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही.

आखिरकार, प्रेमी के गांव स्थित वीरनामा पंचायत सरकार भवन में पंचायत बुलाई गई. पंचायत में मौजूद लोगों और परिजनों ने महिला को पति के साथ रहने के लिए काफी समझाया और समाज की दुहाई भी दी, लेकिन महिला ने साफ शब्दों में प्रेमी के साथ ही रहने की इच्छा जताई. लंबे विचार-विमर्श के बाद पति ने एक शर्त रखी कि उनका बेटा उसके पास रहेगा, तभी वह पत्नी को जाने देगा.

पति ने कराई प्रेमी से शादी
पंचायत में महिला ने इस शर्त को स्वीकार कर लिया और अपने बच्चे को पति के हवाले कर दिया. इसके बाद पति ने पत्नी का हाथ पकड़कर उसे उसके प्रेमी को सौंप दिया और भरी पंचायत में दोनों की शादी करवा दी गई. हालांकि पंचायत में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने इस कदम को उचित नहीं बताया, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए मजबूरी में शादी करवाने की बात कही. शादी के बाद जब वीडियो बनाया गया, तो महिला और उसके प्रेमी दोनों ने शादी से खुश होने की बात कही.

वहीं, पति अपने बच्चे को लेकर घर चला गया. अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिस पर लोग कभी महिला के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं तो कभी पति के त्याग को लेकर चर्चा कर रहे हैं.

रिपोर्टर: जहांगीर आलम

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement