लोगों को अक्सर ये नहीं देख पाते हैं कि उनके फास्टैग में कितना बैलेंस है. लेकिन अब ये आसान हो गया है. आप अब आसानी से जान सकेंगे. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक नई सेवा शुरू की है जिससे यूजर्स अब अपने फास्टैग का बैलेंस जान सकेंगे. इसके लिए SBI ने एक नंबर भी जारी किया है. FASTag का उपयोग करने वाले ग्राहक अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7208820019 पर एक SMS भेजकर अपना FASTag बैलेंस चेक कर सकते हैं.
SBI ने ट्वीट करते हुए लिखा, “प्रिय SBI FASTag ग्राहक, अपने SBI FASTag बैलेंस को जल्दी से जानने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7208820019 पर एक एसएमएस भेजें."
अपने SBI FASTag में बैलेंस कैसे चेक करें
-एक वाहन के लिए "FTBAL" टेक्स्ट के साथ 7208820019 नंबर पर एक एसएमएस भेजें
-अगर आपके पास एक से ज्यादा SBI FASTags हैं, तो - FTBAL टाइप करें और इसे 7208820019 पर ईमेल करें
-ये मैसेज रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से भेजा जाना चाहिए
फास्टैग क्या है?
आपको बताते चलें कि FASTag एक रेडियो फ्रक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) स्टिकर है जो कारों पर चिपका होता है. इसका इस्तेमाल टोल टैक्स वसूलने के साधन के रूप में किया जाता है. आपका टैग FASTag स्कैनर द्वारा स्कैन किया जाता है. और पैसे अपने आप बैलेंस से कट जाते हैं. FASTag के उपयोग से सामने से नकदी ले जाने की आवश्यकता समाप्त हो गई है.
गौरतलब है कि FASTag सड़क मंत्रालय के महत्वाकांक्षी और सबसे सफल कार्यक्रमों में से एक है. जिसने पूरे देश में हाईवे टोल इक्कट्ठा करने के तरीके को बदलकर रख दिया है और पहले से आसान बना दिया है.