Advertisement

Noida: सीमा हैदर बनेंगी छठे बच्चे की मां, सचिन एक बार फिर बनेंगे पिता.. जानिए दोनों ने क्या कहा?

पाकिस्तान से 4 बच्चों के साथ भारत आईं सीमा हैदर अब छठे बच्चे की मां बनने जा रही है.

gnttv.com
  • नोएडा,
  • 07 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

पाकिस्तान से सचिन मीणा के प्यार में ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चाओं में हैं. दरअसल, सीमा हैदर और सचिन मीणा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया है कि वह जल्द ही सीमा छठी बार मां बनने वाली हैं. दोनों ने आने वाले बच्चे को लेकर खुशी जाहिर की. सीमा ने कहा कि अभी वो ठीक है और हाल हो में डॉक्टर से भी रूटीन चेकअप करवा के आई हैं.

वाया नेपाल पहुंची थी भारत
सीमा हैदर करीबन 2 साल पहले अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंची थीं. उसने दावा किया था कि वह ऑनलाइन पबजी गेम खेलने के दौरान रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा से प्यार कर बैठी थी, और सचिन के साथ रहने के लिए वो भारत में आई हैं. यहां तक कि दोनों ने नेपाल में शादी कर ली है. इसको लेकर दोनों के द्वारा फोटो भी जारी किया गया. सीमा के आने के बाद यह मामला अंतरराष्ट्रीय मीडिया तक चर्चा का विषय बन गया था और सुरक्षा एजेंसियों ने भी उससे पूछताछ भी की थी.

सीमा हैदर मई 2023 में पाकिस्तान से भागकर भारत में आई थी. सीमा पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को छोड़कर अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आई थी. यह खबर फैलने के बाद पुलिस ने सचिन और सीमा को गिरफ्तार कर लिया था. बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी. तब से सीमा सचिन के घर में उसकी पत्नी बनकर रह रही है. सीमा सचिन की एक बच्ची को जन्म दे चुकी है. अब वह उसके दूसरे बच्चे को जन्म देगी.

फरवरी में सचिन बनेंगे दो बच्चो के बाप
फिलहाल सीमा हैदर के कुल पांच बच्चे हैं. उसके चार बच्चे पाकिस्तानी और उसके पहले पति गुलाम हैदर से है, और भारत आने के बाद उसकी एक बेटी सचिन मीणा से पैदा हुई. जिसका नाम उन्होंने मीरा रखा था. अब एक बार फिर सीम प्रेग्नेंट है यानी अब अपने छठे बच्चे को जन्म देने वाली है, जिससे सुर्खियों में आ गई है. वीडियो में कपल ने बताया कि अभी सीमा के प्रेग्नेंसी का सातवां महीना चल रहा है. फरवरी तक वो अपने छठे और सचिन मीणा के दूसरे बच्चे को जन्म देगी.

- भूपेंद्र चौधरी की रिपोर्ट

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement