कांग्रेस की सीनियर लीडर और सांसद सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है. इस दौरान सोनिया गांधी ने अपनी आने वाली किताब 'Belonging: A Journey of Love' की झलक दिखाई. सोनिया गांधी के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पहले वीडियो में उनको किताब भेंट की जा रही है. इसमें प्रियंका गांधी भी दिखाई दे रही हैं. सोनिया गांधी प्रियंका गांधी से कहती हैं कि प्रियंका, इसमें बहुत सारी तस्वीरें हैं.
इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू-
देश की सियासत में सोशल मीडिया की भूमिका काफी बढ़ गई है. बड़े से बड़ा और छोटे से छोटा लीडर सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रख रहा है. कांग्रेस के करीब-करीब सभी लीडर भी सोशल मीडिया से जुड़े हैं. अब कांग्रेस की सीनियर लीडर सोनिया गांधी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है. उन्होंने अपना पहला पोस्ट वीडियो के तौर पर शेयर किया है.
सोनिया गांधी के पहले वीडियो में क्या है?
सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट एक वीडियो है. इस वीडियो में सोनिया गांधी अपनी आने वाली किताब 'Belonging: A Journey of Love' की एक झलक दिखाई. इस वीडियो में सोनिया गांधी को ये किताब भेंट की गई. इसके बाद सोनिया गांधी किताब का पेज खोलती है तो उसमें तस्वीर दिखाई देतीहै. इस तस्वीर को देखकर वो कहती हैं कि प्रियंका, बहुत सारी तस्वीरें हैं.
प्रियंका गांधी ने मिठाई खिलाई-
इस वीडियो में सोनिया गांधी को किताब के प्रकाशक हार्परकॉलिन्स की तरफ से किताब की तीन प्रतियां भेंट की जाती है. प्रशासक की तरफ से बधाई भी दी जाती है. इसपर सोनिया गांधी उनको धन्यवाद कहती हैं. इसके बाद इसमें प्रियंका गांधी भी दिखती हैं. वो अपनी मां सोनिया गांधी को मिठाई खिलाती हैं और गले मिलती हैं.
वीडियो के साथ सोनिया गांधी ने क्या लिखा?
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करने के साथ सोनिया गांधी ने लिखा कि हैलो सभी को, आप सबके साथ अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक साझा करने हुए मैं बहुत आभारी हूं. यह प्यार, जिम्मेदारी, बिछड़ने के दुख और अपनी जगह तलाशने की कहानी है. मैं इसे आप सबके साथ साझा करने का इंतजार कर रही हूं.
ये भी पढ़ें: