उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि लखनऊ में समाजवादी पार्टी से जुड़े एक भू-माफिया ने 120 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था. हमारी सरकार आई तो हमने जांच करवाई. लेकिन जैसा ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, वह अगले दिन बाप-बाप चिल्लाते आ गया कि हम सरेंडर कर रहे हैं, बस हमें बख्श दो. सीएम ने कहा कि आज वहां यूपी फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट बना हुआ है.
साल 2017 से पहले गुंडागर्दी चरम पर थी- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे याद है, साल 2017 के पहले सुल्तानपुर में पर्व-त्योहार के पहले उपद्रव शुरू हो जाते थे. दुर्गा पूजा, रामनवमी नहीं होने देते थे. गुंडागर्दी चरम पर थी. अव्यवस्था होती थी. गरीब को योजना का लाभ नहीं मिलता था. विकास ठप था. अयोध्या से सुल्तानपुर होते हुए प्रयागराज के इस मार्ग का सुध लेने वाला नहीं था.
सुल्तानपुर की बदल गई है तस्वीर- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि आज पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सुल्तानपुर से होते जा रहा है, आज 45 मिनट में 4 लेन से अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचते हैं, डेढ़ घण्टे में लखनऊ, दो घण्टे वाराणसी, शानदार कनेक्टिविटी है.
सीएम योगी ने सुनाई 'देख सपाई, बिटिया घबराई' कहावत-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उस समय एक कहावत ही आम हो चुकी थी कि 'देख सपाई, बिटिया घबराई'. ये उत्तर प्रदेश के आम जनमानस की आवाज थी. जहां कोई सार्वजनिक जमीन देखी, कोई भी समाजवादी गुंडा वहां जाकर कब्जा कर लेता था. सीएम ने कहा कि हमारी सरकार आई तो हमने कहा जिन माफियाओं ने सरकारी या गरीब की जमीन कब्जाई है. 24 घण्टे में खाली कर दें, नहीं तो हमें खाली करवाना आता है, 64 हजार एकड़ लैंड खाली हुई थी.
राम मंदिर मसले पर बोले सीएम योगी-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप ने अयोध्या के अंदर देखा होगा, रामजन्मभूमि में एक घटना घटित हुई, ट्रस्ट ने विनम्रता के साथ उत्तर प्रदेश सरकार को लिखा कि अगर हम सफाई देंगे तो हो सकता है लोगों को विश्वास न हो, हम चाहते हैं कि सरकार एसआईटी गठित करे और सच्चाई सामने आनी चाहिए, जांच होनी चाहिए. सीएम ने कहा कि हमने एसआईटी गठित की, जब तक एसआईटी गठित नहीं की थी तो समाजवादी पार्टी-कांग्रेस कहते थे कि एसआईटी गठित होनी चाहिए. इसके बाद दूसरी डिमांड करनी शुरू कर दी. पिछले एक महीने से हम सबके पावन धाम अयोध्या को बदनाम करने को समाजवादी पार्टी-कांग्रेस ने कैसे मुहिम चला रखी है?
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैसे, अयोध्या को टारगेट किया जा रहा है? कांग्रेस-समाजवादी पार्टी द्वारा देश में एक निगेटिव वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: