सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी वाड्रा की बातचीत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि ये वीडियो काफी पुराना है.
वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि प्रियंका जी कैसी हैं आप? इसपर प्रियंका गांधी कहती हैं कि मैं अच्छी हूं सर, आप कैसे हैं? इस पर प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि मैं वैसा ही हूं.
प्रधानमंत्री मोदी के इस जवाब पर हर कोई मुस्कराने लगता है. लेकिन तभी कांग्रेस अधयक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कहते हैं कि भाई साहब, आप थोड़े बदल गए हैं. इसके बाद हर कोई हंसने लगता है. पीएम मोदी कहते हैं कि अच्छा. इसके बाद पीएम मोदी आगे बढ़ जाते हैं.
हालांकि बातचीत के इस वीडियो में प्रियंका गांधी दिखाई नहीं दे रही है. उनकी आवाज सुनाई दे रही है. लेकिन वीडियो के आखिर में जब पीएम मोदी जाने लगते हैं तो प्रियंका गांधी दिखाई देती हैं. इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी भी दिखाई देते हैं. सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो की खूब चर्चा हो रही है. यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: