Weather Forecast 23 May 2026: दिल्ली, यूपी, राजस्थान में भीषण गर्मी, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में बारिश की संभावना

Weather Forecast 23 May 2026: उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है. लेकिन मौसम विभाग ने 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में अभी भी लोगों को गर्मी से राहत के लिए इंतजार करना होगा.

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:58 AM IST

देश में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है. भीषण गर्मी पड़ रही है. हीटवेव ने मुसीबतें बढ़ा दी है. उधर, मौसम विभाग के मुताबिक प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है. विभाग ने 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. तेज हवाएं चल सकती हैं. आमतौर पर मानसून एक जून को केरल में पहुंचता है. लेकिन इस बार समय से पहले  ही मानसून अंडमान तट पर दस्तक दे सकता है. 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी-
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की सक्रियता के चलते केरल, तमिलनाडु, लक्ष्यद्वीप, असम, मेघालय और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. हालांकि मौसम विभाग ने उत्तर भारत में लू चलने की चेतावनी दी है. दिल्ली-उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.

अगले 6-7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है. अभी इससे राहत मिललने की उम्मीद नहीं है. आज भी गर्मी का असर दिखाई देगा. दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा. तापमान 43 डिग्री सेल्सियम तक जा सकता है. जबकि मिनिमम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. नोएडा में भी आसमान साफ रहेगा. मिनिमम तापमान 32 डिग्री और मैक्सिमम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. 

कैसा रहेगा यूपी का मौसम?
उत्तर प्रदेश को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 28 मई तक भीषण लू का अलर्ट है. बांदा, चित्रकूट, महोबा, कानपुर, कन्नौज,मिर्जापुर समेत कई जिलों में 28 मई तक लू का अलर्ट है. इसके अलावा गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी में भी गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है.

बिहार का मौसम-
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में भी भीषण गर्मी पड़ेगी. हालांकि 2-3 बाद बारिश होने की संभावना है. राजधानी पटना में 25 मई को बारिश हो सकती है. इसलिए बिहार के लोग जल्द ही गर्मी से राहत की उम्मीद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED