Advertisement

TOP HEADLINES OF TODAY : 5 अप्रैल 2023 बुधवार की बड़ी खबरें

Today Top News: 5 अप्रैल 2023, बुधवार को देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें आज की बड़ी खबरें.

Today's Top News
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 8:42 PM IST
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हनुमान जन्मोत्सव के मद्देनजर सभी राज्यों को सख्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं ताकि सद्भभाव बना रहे. मंत्रालय ने हिंसा फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश भी जारी किए हैं. बंगाल में बीते दिनों हुई हिंसा के मद्देनजर कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से हनुमान जयंती पर सुरक्षा सख्त करने के निर्देश जारी किए हैं. अदालत ने राज्य सरकार से कहा है कि ज़रूरत पड़ने पर केंद्रीय बलों की तैनाती की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि धारा 144 वाले इलाकों में जुलूस ना निकले.
     
  • सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी है. 14 विपक्षी दलों की इस याचिका को खारिज करते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि नेताओं के लिए अलग कानून नहीं हो सकता है. अदालत ने इन आरोपों से जुड़ा कोई मामला लेकर आने की नसीहत देते हुए कहा कि ऐसे आरोपों को लेकर गाइडलाइन जारी करना संभव नहीं है.
     
  • महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों विजेताओं को सम्मानित किया. समाजवादी नेता मुलायम सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण मिला. मुलायम सिंह के बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ये सम्मान ग्रहण किया.
     
  • बीएसपी विधायक राजू पाल की हत्या मामले में फरार चल रहे एक लाख के इनामी और अतीक अहमद के गुर्गे अब्दुल कवि ने लखनऊ सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. बीते 18 साल से फरार चल रहे अब्दुल कवी ने यूपी पुलिस को चकमा देकर सरेंडर किया. उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अब्दुल कवी के खिलाफ कार्रवाई का दौर शुरू हुआ था.
     
  • न्यूयॉर्क की अदालत में सरेंडर के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रिहा हो गए हैं. अदालत ने ट्रंप पर सीक्रेट पेमेंट केस में 1 लाख 22 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया है. पूर्व राष्ट्रपति की दिसंबर में फिर अदालत में पेश होना होगा.
     
  • तेलंगाना बीजेपी चीफ संजय बंदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राज्य बीजेपी अध्यक्ष के खिलाफ पेपर लीक में कार्रवाई हुई है हालांकि बीजेपी ने राज्य सरकार पर बदला लेने का आरोप लगाया है. संजय बंदी पर कार्रवाई से भड़के पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर हंगामा भी किया.
     
  • संसद की कार्यवाही से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. उधर विपक्ष ने भी रणनीति बनाने के लिए सभी विपक्षी दलों के साथ मीटिंग की. इस बीच, संसद में जारी गतिरोध के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही है और हंगामे के चलते संसद का नुकसान हो रहा है.
     
  • रामनवमी के दौरान बिहार के नालंदा और सासाराम मे हुई हिंसा पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अब हालात सामान्य हैं. सीएम ने कहा कि कोई प्रशासनिक लापरवाही नहीं हुई है. नीतीश कुमार ने विपक्ष पर जानबूझकर माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिंसक घटनाओं की जांच हो रही है और सच जल्द सामने आएगा. इस बीच बिहार विधानसभा में बीजेपी ने जमकर हंगामा किया और नीतीश पर दंगाइयों को बचाने का आरोप लगाया.
     
  • अभिनेता और जनसेना पार्टी के नेता पवन कल्याण ने आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की. पवन कल्याण ने कहा कि दक्षिण भारत में उनका और बीजेपी का एजेंडा एक ही है. हालांकि पवन कल्याण की पार्टी का बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर दोनों तरफ से अभी कुछ नहीं कहा गया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement