उत्तर प्रदेश में गर्मी कहर बरपा रही है. अप्रैल में सर्वाधिक गर्मी का बांदा में नया रिकॉर्ड बन गया है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बांदा का अधिकतम पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. साल 1951 से अब तक इतना तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया. देश में सबसे गर्म रहे शहरों की सूची में भी बांदा सबसे ऊपर रहा.
राजधानी में पारा 40 पार-
लखनऊ में भी पारा 40 के ऊपर दर्ज किया गया है. राजधानी में नगर निगम ने कुछ जगहों पर कूलिंग पॉइंट्स बनवाए हैं. इनमें कूलर, पानी, गुड, बेड, आदि की व्यवस्था की गई है.
पुरवा हवा चलने से मध्य और पूर्वी यूपी के अधिकतर जिलों में तपिश से तो राहत रही. लेकिन उमस बेहाल कर रही है. बाराबंकी में बेचैन करने वाली रात रही, जहां न्यूनतम पारा 30.0 डिग्री दर्ज किया गया. यह सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक रहा.
बांदा में टूटा 75 साल का रिकॉर्ड-
आईएमडी लखनऊ के अनुसार प्रदेश में बुंदेलखंड में तपिश रही. बांदा में 75 साल में पहली बार इतना अधिक तापमान अप्रैल में दर्ज किया गया है. बांदा का अधिकतम पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके पूर्व इसी साल 25 अप्रैल को 47.4 और 30 अप्रैल 2022 को भी 47.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था. अब यह 0.2 डिग्री और ऊपर चला गया.
सरकार की एडवाइजरी-
पूर्वी यूपी पर चक्रवाती हवा की स्थिति है, जिसकी ट्रफ लाइन बंगाल खाड़ी तक है. इससे पुरवा चल रही है, जिससे बुंदेलखंड छोड़ बाकी प्रदेश में अधिकतम पारा चार डिग्री तक गिर गया. देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से को प्रभावित कर रहा विक्षोभ असर दिखाएगा. सोमवार को ललितपुर, झांसी में छिटपुट वर्षा हुई. मंगलवार को पूर्वी यूपी में भी बदली, बारिश का सिलसिला चलेगा. सरकार ने हीटवेव के प्रदेश के सभी विद्यालयों में विशेष इंतजाम की एडवाइजरी जारी की है. ओआरएस, ग्लूकोज, इलेक्ट्रोलाइट्स, आयरन, उपचार किट देने निर्देश हैं.
ये भी पढ़ें: